Highlightsभारतीय महिला टीम ने अपने आखिरी लीग मैच श्रीलंका को 7 विकेट से मात दी।न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप अपने आखिरी लीग मैच श्रीलंका को 7 विकेट से मात दी। भारतीय टीम ने अपने चारों लीग मैचों में जीत हासिल की है और टीम ग्रुप-ए में नंबर एक पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है।
वहीं ग्रुप ए में मौजूद न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 17 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। न्यूजीलैंड को ग्रुप ए के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है जो एक तरह से क्वॉर्टर फाइनल जैसा बन गया है।
इस साल टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। वहीं ग्रुप-बी में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं।
कैसी है महिला टी20 वर्ल्ड कप की अंक तालिका
ग्रुप- ए
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नॉट रिजल्ट | प्वाइंट्स | नेट रन रेट |
---|
1 | भारत | 4 | 4 | 0 | 0 | 0 | 8 | 0.979 |
2 | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 1.226 |
3 | न्यूजीलैंड | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 0.537 |
4 | श्रीलंका | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.105 |
5 | बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -2.017 |
ग्रुप- बी
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नॉट रिजल्ट | प्वाइंट्स | नेट रन रेट |
---|
1 | साउथ अफ्रीका | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 2.917 |
2 | इंग्लैंड | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 2.287 |
3 | वेस्टइंडीज | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.216 |
4 | पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.711 |
5 | थाइलैंड | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -3.992 |