Highlightsभारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट टेबल में अभी भी 360 अंकों के साथ नंबर एक बनी हुई है।120 अंक हासिल करने वाली न्यूजीलैंड की टीम पांचवें स्थान से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। इस हार से भारतीय टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी नुकसान हुआ और टीम ने 120 अंक गंवा दिए।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम को इस जीत के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंक मिले और अंक तालिका में टीम पांचवें नंबर से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: कौन सी टीम है कहां
लगातार दो हार झेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट टेबल में अभी भी 360 अंकों के साथ नंबर एक बनी हुई है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूद हैं, जिसने अब तक 296 अंक हासिल किए हैं। इस सीरीज में 120 अंक हासिल करने वाली न्यूजीलैंड की टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है और उसके 180 अंक हैं।
ICC World Test Championship Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | ड्रॉ | नेट रन रेट | प्वाइंट्स |
---|
भारत | 9 | 7 | 2 | 0 | 0 | 0 | 360 |
ऑस्ट्रेलिया | 10 | 7 | 2 | 0 | 1 | 0 | 296 |
न्यूजीलैंड | 7 | 3 | 4 | 0 | 1 | 0 | 180 |
इंग्लैंड | 9 | 5 | 3 | 0 | 1 | 0 | 146 |
पाकिस्तान | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 0 | 140 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 0 | 80 |
साउथ अफ्रीका | 7 | 1 | 6 | 0 | 0 | 0 | 24 |
वेस्टइंडीज | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 |
2021 में खेला जाएगा टेस्ट चैंपियनशिप (Test Championship) का फाइनल
टेस्ट क्रिकेट को रोचक बनाने के उद्देश्य से आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की है, जिसकी शुरुआत पिछले साल 1 अगस्त से हुई और टूर्नामेंट का फाइनल जून 2021 में लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इसमें टॉप-9 टीमों के बीच इस दौरान 27 टेस्ट सीरीज में खेले जाने वाले 71 टेस्ट मैचों के बाद बाद टॉप दो टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। आईसीसी का मानना है कि इससे टेस्ट मैचों के दर्शकों की संख्या में इजाफा होगा।
टेस्ट चैंपियनशिप में कैसे मिलते हैं अंक
हर सीरीज में कुल 120 अंक होते हैं, जो मैचों के आधार पर तय होते हैं। एक-दो टेस्ट मैच की सीरीज में अधिकतम 60 अंक हासिल किए जा सकेंगे, जबकि पांच मैचों की सीरीज में हर मैच से अधिकतम 24 अंक हासिल किए जा सकते हैं। टाई मैचों में जीत के मुकाबले आधे अंक मिलेंगे और मैच ड्रॉ होने पर जीत के एक-तिहाई अंक मिलेंगे।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: पॉइंट्स सिस्टम
कितने मैचों की सीरीज | जीतने पर अंक | टाई होने पर अंक | ड्रॉ होने पर अंक | हारने पर अंक |
2 | 60 | 30 | 20 | 0 |
3 | 40 | 20 | 13 | 0 |
4 | 30 | 15 | 10 | 0 |
5 | 24 | 12 | 8 | 0 |
कौन सी टीम खेलेगी कितने मैच
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान भारत की टीम कुल 18 मैच खेलेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 19 टेस्ट और इंग्लैंड की टीम 22 टेस्ट मैच खेलेगी। टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान साउथ अफ्रीका की टीम 16 टेस्ट, न्यूजीलैंड की टीम 14, श्रीलंका की टीम 13 टेस्ट, पाकिस्तान की टीम 13 टेस्ट, बांग्लादेश की टीम 14 टेस्ट और वेस्टइंडीज की टीम 15 टेस्ट मैच खेलेगी।