Highlightsन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया को दो अंको का नुकसान हुआ है।भारतीय टीम 124 अंकों के साथ आईसीसी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।आईसीसी टी20 रैंकिंग में 135 प्वाइंट के साथ पाकिस्तान की टीम नंबर वन पर है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-1 से हार के बाद टीम इंडिया को आईसीसी की टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया को नुकसान हुआ है और उसके दो अंक कम हो गए है। सोमवार को जारी नई आईसीसी रैंकिंग में दो अंक कटने के बावजूद टीम इंडिया रैंकिंग में अभी भी दूसरे नंबर पर बनी हुई है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-1 से हार के बाद तीन अंकों का नुकसान हुआ है, लेकिन अभी भी वह पहले नंबर पर बनी हुई है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद साउथ अफ्रीका को 4 अंकों का फायदा हुआ है और वह तीसरे नंबर पर है। भारत के खिलाफ सीरीज जीत के बाद न्यूजीलैंड को भी चार अंकों का फायदा हुआ है।
आईसीसी टी20 रैंकिंग की टॉप टीमें
टीम | प्वाइंट्स |
पाकिस्तान | 135 |
भारत | 124 |
साउथ अफ्रीका | 118 |
इंग्लैंड | 118 |
ऑस्ट्रेलिया | 117 |
न्यूजीलैंड | 117 |
विंडीज | 101 |
अफगानिस्तान | 92 |
श्रीलंका | 87 |
बांग्लादेश | 77 |
रोहित को फायदा, केएल राहुल को नुकसान
बल्लेबाजों में भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा तीन पायदान चढ़े हैं और केएल राहुल तीन पायदान गिरे हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम शीर्ष पर हैं। रोहित सातवें और राहुल दसवें, जबकि शिखर धवन 11वें स्थान पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रहे विराट कोहली चार पायदान गिरकर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाजा के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर हैं।
लेग स्पिनर क्रुणाल पंड्या 39 पायदान चढ़कर करियर की सर्वश्रेष्ठ 58वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एक पायदान चढ़कर 12वें, रॉस टेलर सात पायदान चढ़कर 51वें और टिम सेफर्ट 87 पायदान की छलांग लगाकर 83वें स्थान पर हैं।
आईसीसी टी20 रैंकिंग में शामिल टॉप बल्लेबाज
खिलाड़ी | प्वाइंट्स |
बाबर आजम (पाकिस्तान) | 885 |
कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) | 825 |
ऑरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) | 806 |
इविन लुईस (विंडीज) | 751 |
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) | 745 |
फखर जमान (पाकिस्तान) | 700 |
रोहित शर्मा (भारत) | 698 |
एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) | 697 |
जेसन रॉय (इंग्लैंड) | 688 |
केएल राहुल (भारत) | 677 |
गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप का कमाल
टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कमाल किया है और आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नए मुकाम पर पहुंच गए है। कुलदीप यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन तीसरे मैच में उनको खेलने का मौका मिला और उन्होंने 26 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। कुलदीप को इसका फायदा हुआ और वो रैंकिंग में एक स्थान ऊपर पहुंच गए हैं।
आईसीसी की गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर एक पर बने हुए हैं। वहीं पाकिस्तान के शादाब खान तीसरे नंबर पर हैं। कुलदीप के अलावा शीर्ष दस में भारत का कोई और गेंदबाज नहीं है। कुलदीप के स्पिन जोड़ीदार युजवेंद्र चहल छह पायदान गिरकर 17वें स्थान पर है, जबकि भुवनेश्वर कुमार 18वें स्थान पर बने हुए हैं।
आईसीसी टी20 रैंकिंग में शामिल टॉप गेंदबाज
खिलाड़ी | प्वाइंट्स |
राशिद खान (अफगानिस्तान) | 793 |
कुलदीप यादव (भारत) | 728 |
शादाब खान (पाकिस्तान) | 720 |
इमाद वसीम (पाकिस्तान) | 705 |
आदिल राशिद (इंग्लैंड) | 676 |
एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया) | 670 |
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) | 658 |
ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) | 657 |
फहीम अशरफ (पाकिस्तान) | 644 |
मिशेल सैंटनर (न्यूजीलैंड) | 638 |
आईसीसी टी20 रैंकिंग में शामिल टॉप गेंदबाज
खिलाड़ी | प्वाइंट्स |
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रलिया) | 362 |
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) | 338 |
मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) | 313 |
महमुदुल्लाह (बांग्लादेश) | 240 |
तिसारा परेरा (श्रीलंका) | 212 |