आईसीसी ने 2020 पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी और क्वॉलिफायर्स समेत कुल 45 मैच खेले जाएंगे। भारत को ग्रुप-बी में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान को ग्रुप-ए में जगह दी गई है।
इस वर्ल्ड कप में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान समेत आठ टीमों को सीधे वर्ल्ड कप में एंट्री मिली है जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश छह अन्य क्वॉलिफायर टीमों के साथ क्वॉलिफायर्स के जरिए बाकी के चार जगहों के लिए मुकाबला करेंगी।
क्वॉलिफायर मुकाबले 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। जिनमें 12 मैचों में आठ टीमें चार जगहों के लिए भिड़ेंगी। सुपर-12 मुकाबले 24 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान और इसी दिन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों से शुरू होंगे।
पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के दोनों सेमीफाइनल 11 नवंबर और 12 नवंबर को क्रमश: सिडनी और ऐडिलेड में खेले जाएंगे। फाइनल मेलबर्न में 15 नवंबर को होगा। मेलबर्न ही उसी साल 08 मार्च को होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल की भी मेजबानी करेगा।
सात साल में पहली बार ग्रुप चरण में नहीं भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान
2011 वर्ल्ड कप के बाद से पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आईसीसी टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में नहीं भिड़ेंगी। मंगलवार को आईसीसी द्वारा जारी टी20 वर्ल्ड कप 2020 के कार्यक्रम के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस वर्ल्ड कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमों की भिड़ंत इस वर्ल्ड कप में नहीं होगी। 2011 वर्ल्ड कप के बाद से भारत और पाकिस्तान की आईसीसी के टूर्नामेंट में पांच बार भिड़ंत हो चुकी है।
इसकी वजह इन दोनों टीमों की रैकिंग है। पाकिस्तान दुनिया की नंबर एक टी20 टीम है जबकि भारत दूसरे नंबर पर है। इसी वजह से इन दोनों को दो अलग ग्रुप में रखा गया है।
भारत को ग्रुप-बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और दो क्वॉलिफायर टीमों के साथ रखा गया है। वहीं दो और चिर-प्रतिदंवद्वदी टीमों इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की भी इस वर्ल्ड कप में भिड़ंत नहीं होगी। इंग्लैंड ग्रुप-बी में भारत के साथ है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और दो क्वॉलिफायर टीमों के साथ रखा गया है।
18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक क्वॉलिफायर के 12 मैच खेले जाएंगे, जिनमें श्रीलंका, बांग्लादेश के अलावा छह अन्य क्वॉलिफायर टीमें चार स्थानों के लिए भिड़ेंगी।
ICC पुरुष वर्ल्ड कप 2020 में टॉप-12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है
ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, दो क्वॉलिफायर टीमें
ग्रुप-बी: भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, दो क्वॉलिफायर टीमें
ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड 2020: जानिए पूरा कार्यक्रम
दिन | मैच | स्थान | भारतीय समय |
24 अक्टूबर, 2020 | ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान | सिडनी | 1.30 PM |
24 अक्टूबर, 2020 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | पर्थ | 4.30 PM |
25 अक्टूबर, 2020 | A1 vs B1 | होबार्ट | 8.30 AM |
25 अक्टूबर | न्यूजीलैंड vs वेस्टइंडीज | मेलबर्न | 1.30 PM |
26 अक्टूबर | अफगानिस्तान vs A2 | पर्थ | 2 PM |
26 अक्टूबर | इंग्लैंड vs B1 | पर्थ | 7 PM |
27 अक्टूबर | न्यूजीलैंड vs B2 | होबार्ट | 7 PM |
28 अक्टूबर | अफगानिस्तान vs B1 | पर्थ | 2 PM |
28 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज | पर्थ | 7 PM |
29 अक्टूबर | पाकिस्तान vs A1 | सिडनी | 2 PM |
29 अक्टूबर | भारत vs A2 | मेलबर्न | 1.30 PM |
30 अक्टूबर | इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका | सिडनी | 7 PM |
30 अक्टूबर | वेस्टइंडीज vs B2 | पर्थ | 4.30 PM |
31 अक्टूबर | पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड | ब्रिस्बेन | 2 PM |
31 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया vs A1 | ब्रिस्बेन | 7 PM |
1 नवंबर | दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान | ऐडिलेड | 2 PM |
1 नवंबर | भारत vs इंग्लैंड | मेलबर्न | 7 PM |
2 नवंबर | A2 vs B1 | सिडनी | 2 PM |
2 नवंबर | न्यूजीलैंड vs A1 | ब्रिस्बेन | 7 PM |
3 नवंबर | पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज | ऐडिलेड | 2 PM |
3 नवंबर | ऑस्ट्रेलिया vs B2 | ऐडिलेड | 7 PM |
04 नवंबर | इंग्लैंड vs अफगानिस्तान | ब्रिस्बेन | 2.30 PM |
05 नवंबर | दक्षिण अफ्रीका vs A2 | ऐडिलेड | 9 AM |
05 नवंबर | भारत vs A1 | ऐडिलेड | 2 PM |
06 नवंबर | पाकिस्तान vs B2 | मेलबर्न | 2 PM |
06 नवंबर | ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड | मेलबर्न | 7 PM |
07 नवंबर | इंग्लैंड vs A2 | मेलबर्न | 1.30 PM |
07 नवंबर | वेस्टइंडीज vs A1 | मेलबर्न | 1.30 PM |
08 नवंबर | दक्षिण अफ्रीका vs B1 | सिडनी | 8.30 AM |
08 नवंबर | भारत vs अफगानिस्तान | सिडनी | 1.30 PM |
11 नवंबर | पहला सेमीफाइनल | सिडनी | 1.30 PM |
12 नवंबर | दूसरा सेमीफाइनल | ऐडिलेड | 2 PM |
15 नवंबर | फाइनल | मेलबर्न | 1.30 PM |