हैदराबाद गैंगरेप: विराट कोहली ने बताया शर्मनाक, कहा- अब हमें आगे आना होगा

सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से गुरुवार रात हैदराबाद में चार लोगों ने बलात्कार किया था और उसकी हत्या कर दी थी, जिसके बाद से पूरा देश काफी गुस्से में है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: December 1, 2019 09:48 AM2019-12-01T09:48:43+5:302019-12-01T09:48:43+5:30

Hyderabad gang-rape-murder: Virat Kohli Terms It 'shameful', Says It's High Time To 'take Charge' | हैदराबाद गैंगरेप: विराट कोहली ने बताया शर्मनाक, कहा- अब हमें आगे आना होगा

हैदराबाद गैंगरेप: विराट कोहली ने बताया शर्मनाक, कहा- अब हमें आगे आना होगा

googleNewsNext

हैदराबाद की महिला डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या की घटना से पूरा देश गहरे दुख में है। घटना से नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया, जिसके बाद मामले में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को शनिवार रात को निलंबित कर दिया गया।

देश को शर्मसार करने वाली इस घटना से क्रिकेट जगत भी गहरे दुख में है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इसे 'शर्मनाक' बताया है। उन्होंने शनिवार रात ट्वीट करते हुए लिखा,  "जो हैदराबाद में हुआ, वह पूरी बेहद शर्मनाक है। यह समय है कि जब हम एक समाज के तौर पर आगे आएं और इस तरह की अमानवीय हरकतों को खत्म करें।"

वहीं इस घटना पर शिखर धवन, वीवीएस लक्ष्मण समेत इरफान पठान भी अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से गुरुवार रात हैदराबाद में चार लोगों ने बलात्कार किया था और उसकी हत्या कर दी थी। बाद में महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

Open in app