Holi 2019: कोहली, रैना, समेत खेल जगत ने यूं दी होली की शुभकामनाएं, शेयर किए ये खास संदेश

Happy Holi: होली के पावन पर्व पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना और आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने दी फैंस को खास अंदाज में शुभकामनाएं

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 21, 2019 01:49 PM2019-03-21T13:49:02+5:302019-03-21T16:03:10+5:30

Holi 2019: Kohli, Raina, Mayank Agarwal, IPL franchises wishes their fans on the festival of colours | Holi 2019: कोहली, रैना, समेत खेल जगत ने यूं दी होली की शुभकामनाएं, शेयर किए ये खास संदेश

होली के अवसर पर कोहली, रैना, समेत खेल जगत ने दी शुभकामनाएं

googleNewsNext

होली रंगों का त्योहार है, जो भारत समेत पूरी दुनिया में खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। होली को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है और इस दिन लोग एकदूसरे पर रंग की बौछार करते हुए ये त्योहार खुशी से मनाते हैं।

हर त्योहार की तरह ही टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी होली के अवसर पर लोगों को शुभकमानाएं देने में पीछे नहीं रहे। कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना, मयंक अग्रवाल, भारतीय फुटबॉल टीम, इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने अपने ट्विटर हैंडल से लोगों को रंगों के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस अवसर पर अपने नए हेडफोन के साथ फैंस को होली की शुभकामना देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वहीं टीम इंडिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के क्रिकेटर सुरेश रैना ने होली के अवसर पर फैंस को प्यारा सा संदेश शेयर किया है। 

मयंक अग्रवाल ने एक अपनी पत्नी के साथ एक रंगों से सजी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा भारतीय फुटबॉल टीम और आईपीएल फ्रेंचाइजियों राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराइर्ड और दिल्ली कैपिटल्स ने भी होली की शुभकामनाएं दी हैं।











फैंस को आईपीएल के 12वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है, जिसका पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

Open in app