दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: February 21, 2021 02:46 PM2021-02-21T14:46:29+5:302021-02-21T14:46:29+5:30

Headlines till 2 pm | दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

googleNewsNext

नयी दिल्ली, 21 फरवरी ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से रविवार को दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि13 वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के 14,264 नए मामले सामने आए

नयी दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,264 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,09,91,651 हो गई। लगातार चौथे दिन नए दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

दि12 रक्षा भारत चीन लीड वार्ता

भारत-चीन सैन्य वार्ता करीब 16 घंटों तक चली

नयी दिल्ली: पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को और विस्तार देने के लिये 10वें दौर की सैन्य वार्ता के दौरान भारत और चीन ने व्यापक चर्चा की। वार्ता करीब 16 घंटे चली। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दि19 भाजपा पदाधिकारी बैठक

मोदी ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनडीएमसी कनवेंशन सेंटर में रविवार को आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी बैठक को संबोधित किया।

प्रादे20 मप्र विस अध्यक्ष

गिरीश गौतम का मध्यप्रदेश विधानसभा का नया अध्यक्ष बनना लगभग तय, नामांकन भरा

भोपाल, : रीवा जिले के देवतालाब सीट के वरिष्ठ भाजपा विधायक गिरीश गौतम (67) ने रविवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए यहां अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और भाजपा के सदस्यों की संख्या बल के आधार पर उनका नया अध्यक्ष बनना लगभग तय है।

प्रादे1 उप्र पुलिस मुठभेड़

सिपाही की हत्या का आरोपी एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

कासगंज (उत्तर प्रदेश): सिपाही की हत्या के आरोपी एक लाख रुपये के इनामी अपराधी मोती को पुलिस ने कासगंज में एक मुठभेड़ में रविवार तड़के मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे7 गुजरात निकाय चुनाव मतदान

गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान जारी

अहमदाबाद: कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

वि7 मालदीव जयशंकर सुरक्षा

भारत ने मालदीव के साथ पांच करोड़ डॉलर के रक्षा ऋण सुविधा समझौते पर हस्ताक्षर किये

माले: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को यहां कहा कि भारत हमेशा मालदीव का एक भरोसेमंद सुरक्षा साझेदार रहेगा। भारत ने मालदीव के साथ पांच करोड़ डॉलर के रक्षा ऋण समझौते पर भी हस्ताक्षर किये हैं जिससे इस द्वीपीय राष्ट्र में नौवहन क्षेत्र में क्षमता निर्माण सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

वि2 वायरस संरा भारत

गुतारेस ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के नेतृत्व के लिए उसकी सराहना की

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में नेतृत्व और वैश्विक बाजार में कोविड-19 रोधी टीकों की ‘‘अत्यावश्यक आपूर्ति’’ के प्रयासों के लिए भारत की प्रशंसा की।

अर्थ3 अवसंरचना परियोजनाएं

448 अवसंरचना परियोजनाओं की लागत में 4.02 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

नयी दिल्ली: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 150 करोड़ रुपये से अधिक की 448 अवसंरचना परियोजनाओं की लागत में कुल 4.02 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

खेल7 खेल भारत क्राउली

गुलाबी गेंद टेस्ट में भारत पर इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहेगा : क्राउली

अहमदाबाद: इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉक क्राउली का मानना है कि ‘अविश्वसनीय तेज गेंदबाजी आक्रमण और असाधारण बल्लेबाजों’ के कारण भारत मजबूत टीम है लेकिन गुलाबी गेंद से होने वाले तीसरे दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच में उनकी टीम का पलड़ा भारी रहेगा क्योंकि उसे तेज गेंदबाजी की अनुकूल परिस्थितियों में खेलने का अच्छा अनुभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app