दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: July 1, 2021 02:34 PM2021-07-01T14:34:03+5:302021-07-01T14:34:03+5:30

Headlines till 2 pm | दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

googleNewsNext

नयी दिल्ली, एक जुलाई भाषा की अलग अलग फाइलों से बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-

दि23 न्यायालय अयोग्यता

अध्यक्ष द्वारा अयोग्यता याचिकाओं के समय पर निस्तारण के लिए कानून केवल संसद बना सकती है : न्यायालय

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत सदन के अध्यक्ष द्वारा अयोग्य करार देने संबंधी याचिकाओं के समय पर निस्तारण के लिए कानून बनाने की जिम्मेदारी विधायिका की है।

दि21 मोदी डिजिटल इंडिया

यह दशक वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी को बहुत ज्यादा बढ़ाने वाला है: मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘‘डिजिटल भारत’’ अभियान को आत्मनिर्भर भारत की साधना करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह दशक वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में देश की हिस्सेदारी को बहुत ज्यादा बढ़ाने वाला है।

प्रादे34 आरटीआई पेट्रोलियम उत्पाद राजस्व

पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्र ने कमाया 4.51 लाख करोड़ का कर राजस्व, 56.5 फीसद बढ़ी आय

इंदौर (मध्य प्रदेश): कोविड-19 के भीषण प्रकोप वाले वित्तीय वर्ष 2020-21 में पेट्रोलियम उत्पादों पर सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क के रूप में केंद्र सरकार का अप्रत्यक्ष कर राजस्व लगभग 56.5 प्रतिशत बढ़कर कुल 4,51,542.56 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

प्रादे12 उप्र लीड त्रिपाठी निधन

भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन, प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा नेताओं ने जताया शोक

लखनऊ/संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश): संत कबीर नगर से भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे।

प्रादे35 महाराष्ट्र अदालत गुलशन कुमार

गुलशन कुमार हत्याकांड: अदालत ने निर्माता रमेश तौरानी को बरी करने का फैसला रखा बरकरार

मुंबई: बंबई उच्च न्यायानय ने बृहस्पतिवार को 1997 में संगीतकार गुलशन कुमार हत्याकांड में फिल्म निर्माता एवं ‘टिप्स इंडस्ट्रीज’ के सह-संस्थापक रमेश तौरानी को बरी करने का निचली अदालत का फैसला बरकरार रखा। साथ ही न्यायालय ने इस हत्याकांड में अब्दुल रऊफ मर्चेंट को दोषी ठहराने और उसे आजीवन कारावास की सजा देने के अदालत के फैसले की भी पुष्टि की।

अर्थ8 जायडस डीसीजीआई वैक्सीन

जायडस कैडिला ने कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन किया

नयी दिल्ली: जायडस कैडिला ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपनी कोविड-19 वैक्सीन जायकोव-डी के आपातकालीन उपयोग के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मांगी है।

दि14 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 48,786 नए मामले, 1005 और लोगों ने गंवाई जान

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 48,786 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,11,634 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 प्रतिशत हो गई है।

वि15 वायरस डब्ल्यूएचओ डेल्टा

आगामी हफ्तों में दुनिया में सबसे ज्यादा हावी स्वरूप होगा डेल्टा: डब्ल्यूएचओ

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि एक अनुमान के मुताबिक कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मामले अब करीब 100 देशों में सामने आ चुके हैं, इसके साथ ही उसने आगाह किया कि आने वाले महीनों में यह बेहद संक्रामक स्वरूप पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का सबसे हावी स्वरूप बन जाएगा।

अर्थ7 जीएसटी सीतारमण

जीएसटी राजस्व संग्रह में वृद्धि अब स्थाई रूप से होनी चाहिए: सीतारमण

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल के महीनों में राजस्व संग्रह में वृद्धि अब स्थाई रूप से होनी चाहिए।

खेल15खेल पैरालंपिक झाझरिया

झाझरिया ने नये विश्व रिकार्ड के साथ तोक्यो पैरालंपिक में जगह बनायी

नयी दिल्ली: भारत के दिग्गज पैरालंपियन भाला फेंक के एथलीट देवेंद्र झाझरिया ने यहां राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दौरान अपने ही विश्व रिकार्ड में सुधार करके तोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया।

खेल13 खेल बैडमिंटन पुरस्कार नामांकन

के श्रीकांत और बी साई प्रणीत खेल रत्न के लिए नामित

नयी दिल्ली: ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत को भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app