चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर हरभजन ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, ट्वीट हुआ वायरल

चंद्रयान-2 के सफल लॉन्चिंग के बाद टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है।

By सुमित राय | Published: July 23, 2019 09:34 AM2019-07-23T09:34:54+5:302019-07-23T09:39:04+5:30

Harbhajan Singh trolls Pakistan after Chandrayaan-2 launch | चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर हरभजन ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, ट्वीट हुआ वायरल

चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर हरभजन ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक

googleNewsNext
Highlightsभारत के दूसरे चंद्रमा अभियान चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद हर तरफ से इसरो को बधाई मिल रही है।इसरो की इस बड़ी सफलता पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी ट्वीट कर बधाई दी।चंद्रयान-2 के सफल लॉन्चिंग के बाद हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में पाकिस्तान का मजाक उड़ाया।

भारत के दूसरे चंद्रमा अभियान चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के बाद हर तरफ से इसरो को बधाई मिल रही है और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी ट्वीट कर इसरो को बधाई दी। चंद्रयान-2 के सफल लॉन्चिंग के बाद टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है।

दरअसल, हरभजन ने पाकिस्तान समेत कई देशों के झंडों की इमोजी ट्वीट करते हुए लिखा, 'कुछ देशों के झंडों पर चांद बना है.... जबकि कुछ देशों के झंडे चांद पर हैं।'

हरभजन ने जो ट्वीट किया है उसमें पहली लाइन में पाकिस्तान के अलावा अल्जीरिया, तुर्की, मालदीव, मॉरिटानिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मलेशिया और अजरबैजान सहित नौ देशों के राष्ट्रीय ध्वज हैं। वहीं दूसरी लाइन में भारत के अलावा अमेरिका, चीन और रूस के राष्ट्रीय ध्वज शामिल हैं, जिन्होंने सफलतापूर्वक चंद्रमा मिशन का संचालन किया है।


हरभजन सिंह के अलावा कई अन्य क्रिकेटर्स ने भी भारत के दूसरे चंद्रमा अभियान चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो टीम को बधाई दी। टीम इंडिया का कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा, 'चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के साथ ही पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवमयी पल है। जय हिंद।'


सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'मैं चंद्रयान 2 के लॉन्च के साथ एक और उपलब्धि हासिल करने पर टीम इसरो को बधाई देता हूं! आशा है कि यह भविष्य में कई और महत्वाकांक्षी और सफल मिशनों का मार्ग प्रशस्त करेगा। जय हिंद!


चेतेश्वर पुजारा ने ट्विटर पर इसरो को बधाई देते हुए लिखा, 'इसरो को बधाई। भारत के लिए यह गौरवमय और ऐतिहासिक क्षण है। चंद्रयान-2।'


वीरेंद्र सहवाग ने इसरो बधाई देते हुए लिखा, 'टीम चंद्रयान 2 और इसरो को सफल और निर्बाध लॉन्च के लिए बहुत-बहुत बधाई!'


चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने लिखा, 'चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण, देश के लिए ऐतिहासिक और गौरवमय है।'


बता दें कि भारत के दूसरे चंद्रमा अभियान चंद्रयान-2 का सोमवार दोपहर को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। कुल 43.4 मीटर लंबे और 640 टन वजनी जीएसएलवी एम-3 का उपनाम फिल्म 'बाहुबली' के सुपर हीरो के नाम पर रखा गया है। यह रॉकेट भारत के दूसरे मिशन को अंजाम देने के लिए 3.8 टन वजनी चंद्रयान-2 को अपने साथ ले गया। चंद्रयान-2 पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की लगभग 3,84,400 किलोमीटर की यात्रा तय करेगा।

Open in app