धोनी ने वर्ल्ड कप जीतने के जश्न में आधी रात को क्यों किया था ये काम? अब भी जानना चाहते हैं हरभजन

हरभजन ने बताया कि वह धोनी से जुड़ी किस बात को अभी तक नहीं जानते लेकिन पता लगाने के लिए काफी उत्सुक हैं।

By विनीत कुमार | Published: May 25, 2018 06:49 PM2018-05-25T18:49:22+5:302018-05-25T18:51:18+5:30

harbhajan singh says he still do not know why dhoni shave off his head after world cup 2011 win | धोनी ने वर्ल्ड कप जीतने के जश्न में आधी रात को क्यों किया था ये काम? अब भी जानना चाहते हैं हरभजन

Harbhajan Singh

googleNewsNext

नई दिल्ली, 25 मई: टर्बनेटर के नाम से मशहूर और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हरभजन सिंह फाइनल की तैयारी के साथ-साथ इन दिनों अपने आने वाले शो 'भज्जी ब्लास्ट' के प्रोमोशन को लेकर भी खासे व्यस्त हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम फाइनल में पहुंच गई है जिसे रविवार को खेला जाना है। भारत के लिए 103 टेस्ट में 417 और 236 वनडे में 269 विकेट ले चुके हरभजन के नाम आईपीएल के 149 मैचों में भी 134 विकेट हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए पिछले सीजन तक खेलने वाले इसी साल चेन्नई से जुड़े हरभजन ने शुक्रवार को अपने शो भज्जी ब्लास्ट के प्रोमोशन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी कुछ दिलचस्प खुलासे किए। हरभजन ने बताया कि वह धोनी से जुड़ी किस बात को अभी तक नहीं जानते लेकिन पता लगाने के लिए काफी उत्सुक हैं। (और पढ़ें- संन्यास के बाद क्या है डिविलियर्स का प्लान, दोबारा क्रिकेट खेलने पर कही ये बड़ी बात)

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार हरभजन ने कहा, 'उस रात जब हम सभी 2011 में वर्ल्ड कप जीतने की खुशी मना रहे थे, एम एस धोनी अचानक उठ कर अपने कमरे में चले गए और फिर 'शाकाल' (शान फिल्म के विलेन) की तरह वापस लौटे। वह अपने बाल मुंडवाने के लिए किसी नाई के पास भी नहीं गए थे। मैं अब भी नहीं जानता कि उन्होंने तब ऐसा क्यों किया।'

हरभजन ने साथ ही बताया कि उनके मन में धोनी के लिए काफी सम्मान है। यह पूछे जाने पर कि क्या धोनी इस आईपीएल के जरिए अपने आलोचकों को जवाब देने में सफल रहे, हरभजन ने कहा कि आईपीएल बहुत अलग टूर्नामेंट है और लोग इसके बाद भी धोनी पर सवाल उठाते रहेंगे। हरभजन ने कहा, 'लोग धोनी को लेकर सवाल उठाते रहेंगे। आप उन्हें नहीं रोक सकते। लेकिन धोनी अब भी एक क्लास है, वर्ल्ड चैम्पियन खिलाड़ी हैं। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ियों में से एक हैं। हमें उनके प्रदर्शन के बारे में बात करने की जरूरत नहीं, उनके बैट को बात करने दीजिए। वह वाकई भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं।' (और पढ़ें- कोहली-धोनी समेत टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी इंग्लैंड में खेलेंगे 100-बॉल का टूर्नामेंट?)

Open in app