महिला दिवस के मौके पर विराट कोहली ने शेयर की पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका की खूबसूरत तस्वीर, कही दिल छू लेने वाली बात

Happy International Womens Day 2021: 8 मार्च यानी कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर किया है। कोहली के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

By अमित कुमार | Published: March 8, 2021 01:57 PM2021-03-08T13:57:47+5:302021-03-08T13:59:32+5:30

Happy International Womens Day 2021 Photos Of Wife Anushka Daughter Vamika Shared By Virat Kohli | महिला दिवस के मौके पर विराट कोहली ने शेयर की पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका की खूबसूरत तस्वीर, कही दिल छू लेने वाली बात

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

googleNewsNext
Highlightsविराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें अनुष्का शर्मा संग उनकी बेटी मौजूद है।इन दोनों की तस्वीर के साथ विराट कोहली ने एक लंबा सा कैप्शन भी लिखा। विराट कोहली के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Happy International Womens Day 2021: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ विराट कोहली ने बेहद ही प्यारा सा कैप्शन लिखा। कोहली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। 

विराट कोहली अपने पोस्ट में लिखते हैं कि एक बच्चे का जन्म होते देखना दिल दहला देने वाला होता है। यह एक अविश्वसनीय और शानदार अनुभव होता है। जो एक इंसान को ही हो सकता है। यह देखने के बाद आपको महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता के बारे में पता चलता है। साथ ही आपको यह भी पता चलता है कि भगवान ने उसके अंदर एक जिंदगी क्यों बनाई। वो हम मर्दों से कहीं ज्यादा ताकतवर होती हैं। 

विराट कोहली ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए आगे लिखते हैं कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वो हम लोगों की तुलना में ज्यादा मजबूत होती हैं। मेरी जिंदगी में शामिल सभी ताकतवर, साहसी और दयालू महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। और दुनिया भर की सभी औरतों को अंतरराष्ट्रीय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। कोहली के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  

Open in app