धोनी की बेटी जीवा हुईं 4 साल की, जन्म के समय साक्षी को इसलिए सुरेश रैना से भिजवाना पड़ा था संदेश

Ziva Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बेटी जीवा 06 फरवरी को चार साल की हो गई हैं, उनके जन्म के समय धोनी वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 6, 2019 03:24 PM2019-02-06T15:24:46+5:302019-02-06T15:24:46+5:30

Happy Birthday Ziva Dhoni, MS Dhoni Daughter Ziva Turns Four, interesting facts about Ziva | धोनी की बेटी जीवा हुईं 4 साल की, जन्म के समय साक्षी को इसलिए सुरेश रैना से भिजवाना पड़ा था संदेश

धोनी अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ (Instagram)

googleNewsNext

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी दुनिया के सबसे बेहतरीन और लोकप्रिय क्रिकेटरों में शुमार हैं। अपनी कप्तानी में देश को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले एमएस धोनी को मैदान में उनके शांत व्यवहार के लिए 'कैप्टन कूल' के नाम से जाना जाता है। 

जिस धोनी के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं, वह खुद अपनी बेटी जीवा के फैन है। अपनी क्यूटनेस और बेहद मासूम अदाओं से जीवा इंटरनेट सनसनी बन चुकी हैं। पापा धोनी के साथ उनके कई क्यूट वीडियो इंटरनेट में अक्सर तहलका मचाते रहते हैं। 

जीवा धोनी आज यानी, 06 फरवरी को चार साल की हो गई हैं। जीवा का जन्म 06 फरवरी 2015 को हुआ था। 

जीवा के जन्म के समय ऑस्ट्रेलिया में थे धोनी, साक्षी ने रैना से भिजवाया था संदेश

जीवा के जन्म के समय भारतीय कप्तान के रूप में धोनी वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे। जीवा का जन्म भारत के वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच से दो दिन पहले हुआ था। 

धोनी उस समय वर्ल्ड की तैयारियों को लेकर इतने गंभीर थे कि अपने पास फोन तक नहीं रखते थे। इसलिए जीवा के जन्म के बाद साक्षी को सुरेश रैना को मैसेज भेजकर कहना पड़ा कि वह धोनी को पापा बनने की खुशखबरी दे दें। 

वर्ल्ड की तैयारियों में व्यस्त धोनी जीवा के जन्म के तुरंत बाद भारत नहीं आ सके थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस समय भारत में होना चाहिए था तो उन्होंने कहा, मुझे एक बेटी है। मां और बेटी दोनो अच्छे हैं। लेकिन अभी के लिए मैं देश की सेवा में हूं इसलिए मुझे लगता है कि बाकी चीजें इंतजार कर सकती हैं। वर्ल्ड कप अभियान बहुत महत्वपूर्ण है।

धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम 2015 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Open in app