'एक इंसान, खुशी के अनगिनत पल', 39 के हुए 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी, सोशल मीडिया में लगा शुभकामनाओं का तांता

Happy Birthday MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस स्टार खिलाड़ी के जन्मदिन पर ट्विटर पर #HappyBirthdayDhoni टॉप ट्रेंड है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 7, 2020 07:07 AM2020-07-07T07:07:48+5:302020-07-07T07:09:42+5:30

Happy Birthday MS Dhoni: Fans pour in wishes on Social Media as Mahi turns 39 | 'एक इंसान, खुशी के अनगिनत पल', 39 के हुए 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी, सोशल मीडिया में लगा शुभकामनाओं का तांता

एमएस धोनी के 39वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया में लगा शुभकामनाओं का तांता (Twitter)

googleNewsNext
Highlightsएमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था, उन्होंने 2004 में किया था भारत के लिए डेब्यूधोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती

पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम कप्तानों में शुमार एमएस धोनी मंगलवार (07 जुलाई) को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। शांत अंदाज में कप्तानी करते हुए धोनी ने भारत को कई यादगार सफलताएं दिलाईं।

7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे और 'कैप्टन कूल' के निकनेम से फेमस धोनी ने भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। धोनी को अपने शुरुआती कुछ मैचों में सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने विश्व क्रिकेट को अपनी मौजूदगी का अहसास पाकिस्तान के खिलाफ 2005 में विशाखापत्तनम में खेली 148 रन की जोरदार पारी से कराया था। इस पारी के साथ ही धोनी ने भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज की खोज का अंत कर दिया। 

धोनी की कप्तानी में भारत ने जीते दो वर्ल्ड कप

उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को यादगार खिताबी जीत दिलाई और 2008 में तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बने। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में 28 साल बाद 50 ओवर का वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद माही की कप्तानी में 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भी जीत मिली। इसके साथ ही धोनी आईसीसी के तीनों बड़े खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए।

धोनी ने 332 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी की जो दुनिया में सर्वाधिक हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रिकी पोंटिंग (324) का रिकॉर्ड तोड़ा था। साथ ही धोनी तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक मैच जीतने वाले कप्तान हैं।  

धोनी ने 2014 में टेस्ट से लिया संन्यास, 2017 में छोड़ी कप्तानी

2014 में धोनी ने टेस्ट से संन्यास ले लिया था और विराट कोहली कप्तान बने थे, लेकिन उन्होंने वनडे और टी20 में खेलना जारी रखा। 2017 में धोनी ने वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ी दी और विराट कोहली तीनों फॉर्मेट के कप्तान बन गए।

धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, टेस्ट में उन्होंने 4876 रन, वनडे में 10773 और टी20 में 1617 रन बनाए हैं। वह भारत के लिए आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते नजर आए थे। इसके बाद से धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है, जो अब एक साल लंबा हो गया है।

धोनी को आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए वापसी करनी थी, लेकिन ये टूर्नामेंट कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हो गया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम तीन बार खिताब जीत चुकी है।  

धोनी के 39वें जन्मदिन पर ट्रेंड हुआ #HappyBirthdayDhoni

धोनी के 39वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया #HappyBirthdayDhoni ट्रेंड के साथ इस स्टार खिलाड़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसाआई) ने धोनी के जन्मदिन पर विश करते हुए उनके कुछ शानदार छक्कों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'एक इंसान, खुशी के अनगिनत पल!'  

धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी धोनी को बर्थडे विश किया है।

सोशल मीडिया में फैंस ने भी अनोखे अंदाज में किया माही को बर्थ विश

रांची में जन्मे एमएस धोनी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने 2010 में साक्षी सिंह रावत से शादी की थी, 2015 में इस कपल की बेटी जीवा का जन्म हुआ। माही की उपलब्धियों को उनकी बायोपिक, 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है, इसमें धोनी का रोल सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।

Open in app