युवराज सिंह का कॉल पिक नहीं करती थीं हेजल कीच, जानिए फिर भी कैसे हुई शादी?

युवराज ने एक इंटरव्यू में कहा कि हेजल ने तीन महीने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्ससेप्ट की थी।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 12, 2019 07:16 AM2019-12-12T07:16:17+5:302019-12-12T07:16:17+5:30

Happy Birthady Yuvraj Singh: Yuvraj's News, Career, Age, Rankings, Wife pic, love story | युवराज सिंह का कॉल पिक नहीं करती थीं हेजल कीच, जानिए फिर भी कैसे हुई शादी?

युवराज सिंह का कॉल पिक नहीं करती थीं हेजल कीच, जानिए फिर भी कैसे हुई शादी?

googleNewsNext

क्रिकेट के मैदान में 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने वाले युवराज सिंह की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है। युवराज सिंह ने बॉलीवुड अदाकारा हेजल कीच से नवंबर 2016 में शादी की थी। युवराज की ये शादी आम शादियों की तरह नहीं थी, इसके लिए उन्होंने तीन सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा था।

युवराज सिंह शुरू से ही हेजल को डेट करना चाहते थे, लेकिन उनकी ये मनोकमाना हर बार अधूरी रह जाती थी। ऐसा नहीं था कि हेजल इसके लिए मना कर देती थीं। वो हर बार मुलाकात के लिए हां करतीं, मगर मुलाकात के दिन ही ऐन मौके पर अपना फोन स्विच ऑफ कर देतीं या फिर युवराज का फोन ही नहीं उठातीं। तीन साल तक यही चलता रहा। लेकिन युवराज ने भी हार नहीं मानी।

युवराज ने एक इंटरव्यू में कहा कि हेजल ने तीन महीने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्ससेप्ट की थी, जिसके बाद ही दोनों बातों का सिल-सिला हुआ था। दोनों आपस में मिलने लगे थे।

इस बारे में हेजल बताया था कि हम दोनों की लगातार मुलाकात होनो के दौरान मुझे पता ही चला की मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। यह तब पता चला जब युवराज ने मुझे एक दिन खुद प्रपोज किया, जिसके बाद मैंने वो प्रपोजल स्वीकार कर लिया। युवराज सिंह ने 2015 में हेजल कीज से सगाई करने के बाद 30 नवंबर, 2016 को चंडीगढ़ में शादी कर ली थी।

12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्मे युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 40 टेस्ट की 62 पारियों में 6 बार नाबाद रहते 1900 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 11 अर्धशतक जड़े। बात अगर 304 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 40 बार नाबाद रहते हुए युवराज ने 8701 रन बनाए। एकदिवसीय मैचों में युवी 14 सेंचुरी और 53 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं एकलौते 58 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में उन्होंने 1177 रन बनाए। युवराज ने 132 आईपीएल मैचों में 15 बार नाबाद रहते हुए 13 अर्धशतक की मदद से 2750 रन बनाए हैं।

Open in app