पद्म श्री मिलने पर ऐसा था गौतम गंभीर का रिएक्शन, कही ये बड़ी बात

पद्मश्री अवॉर्ड मिलने के बाद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर आभार जताया और एक मैसेज शेयर किया।

By सुमित राय | Published: January 26, 2019 01:18 PM2019-01-26T13:18:43+5:302019-01-26T13:32:04+5:30

Gautam Gambhir reacts after being bestowed with Padma Shri, says- It's an honour | पद्म श्री मिलने पर ऐसा था गौतम गंभीर का रिएक्शन, कही ये बड़ी बात

गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

googleNewsNext

70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। पद्मश्री अवॉर्ड मिलने के बाद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर आभार जताया और एक मैसेज शेयर किया।

गौतम गंभीर ने पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद ट्विटर पर लिखा, 'यह एक सम्मान है और मैं इसे आभार जताते हुए स्वीकार करता हूं। लेकिन इस सम्मान के साथ जिम्मेदारियां भी आती हैं। मैं उस दिन के लिए जी रहा हूं जब इंसान के तौर पर गौतम गंभीर, क्रिकेटर गौतम गंभीर को हरा देगा। वह मेरा दिन होगा, खुद को अवॉर्ड होगा।'


गौतम गंभीर का क्रिकेट में योगदान

बता दें कि गौतम गंभीर ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी। 22 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 15 साल क्रिकेट को दिया। इस दौरान उन्होंने साल 2007 में भारत की विश्व टी20 और साल 2011 क्रिकेट विश्व कप में खिताबी जीत में विजयी पारी खेली थी।

गौतम गंभीर का क्रिकेट करियर

गंभीर ने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए 147 वनडे की 143 पारियों में 5238 रन बनाए। उन्होंने 58 टेस्ट मैचों की 104 पारियों में 4154 रन और 37 टी-20 मैचों की 36 पारियों में 932 रन बनाए। गंभीर ने अपने करियर में 9 टेस्ट और 11 वनडे शतक लगाए हैं।

112 विभूतियों को मिले पद्म पुरस्कार

70वें गणतंत्र दिवस से पहले सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणी की, जिसमें 112 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया। इसमें चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्म श्री शामिल हैं। खेल जगत में अहम योगदान के लिए अलग-अलग क्षेत्र के 8 भारतीय खिलाड़ियों पद्मश्री सम्मान दिया गया।

खेल जगत की इन 8 हस्तियों को मिला सम्मान

विश्व कप विजेता क्रिकेटर गंभीर के अलावा स्टार फुटबॉलर छेत्री, विश्व चैंपियनशिप के रजत पदकधारी पहलवान बजरंग पूनिया, द्रोणावल्ली हरिका (शतरंज), शरत कमल (टेबल टेनिस), बोम्बाल्या देवी लैशराम (तीरंदाजी), अजय ठाकुर (कबड्डी) और प्रशांती सिंह (बास्केटबॉल) को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

Open in app