धोनी और गांगुली नहीं, गंभीर ने इस महान गेंदबाज को चुना भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान, जानिए किसे

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने उस सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान का नाम बताया है जिनकी कप्तानी में वह खेले, जानिए कौन

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 22, 2020 01:51 PM2020-04-22T13:51:06+5:302020-04-22T13:51:06+5:30

Gautam Gambhir names Anil Kumble as best captain he played under | धोनी और गांगुली नहीं, गंभीर ने इस महान गेंदबाज को चुना भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान, जानिए किसे

गौतम गंभीर ने बताया भारत के उस सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नाम, जिनके नेतृत्व में वह खेले

googleNewsNext
Highlightsअनिल कुंबले ने 14 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की, 3 जीते, 6 हारेगौतम गंभीर ने महान स्पिनर अनिल कुंबले की कप्तानी में 6 टेस्ट मैच खेले

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने अपना डेब्यू सौरव गांगुली की कप्तानी में किया था। इसके बाद वह राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और फिर दो वर्ल्ड कप (2007, 2011) जीतने वाले कप्तान एमएस धोनी और करियर के आखिरी दिनों में विराट कोहली की कप्तानी में भी खेले।

अपने 13 साल लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में गंभीर ने भारत के कई सफल कप्तानों की कप्तानी में खेले। अब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रहे गंभीर ने उस कप्तान का नाम बताया जिसके नेतृत्व में वह खेले।

दिसंबर 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले गंभीर ने महान स्पिनर अनिल कुंबले को भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना।

गंभीर ने चुना भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान, जानिए किसे

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट के शो क्रिकेट कनेक्टेडट में कहा, हां, रिकॉर्ड के नजरिए से एमएस धोनी, लेकिन हां, मैं जिनकी कप्तानी में खेला, उनमे में मेरे लिए बेस्ट कप्तान अनिल कुंबले हैं।'

गंभीर ने कहा कि कुंबले अगर लंबे समय तक भारत की कप्तानी करते तो सारे रिकॉर्ड तोड़ देते।

अपनी कप्तानी में कोलकाता को आईपीएल खिताब जिताने वाले गंभीर ने कहा, 'सौरव (गांगुली) ने बहुत अच्छा किया है। एक कप्तान जिसे मैं लंबे समय तक कप्तान के रूप में देखना चाहता था, वह हैं अनिल कुंबले। मैं उनकी कप्तानी में शायद छह टेस्ट मैच खेला, उन्होंने भारत की लंबे समय तक कप्तानी नहीं की। अगर वह लंबे समय तक भारत की कप्तानी करते तो कई रिकॉर्ड तोड़ देते।'

राहुल द्रविड़ के नवंबर 2017 मे कप्तानी छोड़ने के बाद कुंबले को उनके इंटरनेशनल करियर के 17वें साल में भारत का टेस्ट कप्तान बनाया गया था। उस समय धोनी को वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था।

भारत के लिए टेस्ट और वनडे दोनों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले ने 14 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की और 2008 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के दौरान सीरीज के बीच में सन्यास ले लिया। उनकी कप्तानी में भारत ने तीन टेस्ट जीते, पांच ड्रॉ रहे और छह गंवाए।

कुंबले के संन्यास के बाद धोनी तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बन गए।

Open in app