Ayodhya Verdict: गीता फोगाट समेत इन खिलाड़ियों ने किया ट्वीट, देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील

उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को सर्वसम्मति के फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया और केन्द्र को निर्देश दिया कि मस्जिद निर्माण के लिये सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ का भूखंड आबंटित किया जाए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 9, 2019 02:42 PM2019-11-09T14:42:44+5:302019-11-09T14:42:44+5:30

Gautam Gambhir, Geeta Phogat And Other Sportspersons React to Ayodhya Verdict | Ayodhya Verdict: गीता फोगाट समेत इन खिलाड़ियों ने किया ट्वीट, देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील

Ayodhya Verdict: गीता फोगाट समेत इन खिलाड़ियों ने किया ट्वीट, देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील

googleNewsNext

सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करते हुए ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। 2.77 एकड़ विवादित जमीन पर 5 जजों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से विवादित भूमि का राम लला विराजमान को देने का फैसला किया। इसके साथ ही सरकार को निर्देश दिया गया है कि वह अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिये किसी प्रमुख स्थान पर 5 एकड़ जमीन दे। न्यायालय ने केंद्र को मंदिर निर्माण के लिये तीन महीने में योजना तैयार करने और न्यास बनाने का निर्देश दिया है।

भारतीय खेल जगत इस फैसले से काफी खुश नजर आ रहा है। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर भगवान राम की फोटो शेयर करते हुए लिखा- श्री राम, जय राम, जय-जय राम...

वहीं सांसद गौतम गंभीर समेत राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देशवासियों से शांति की अपील की।

इस स्थान पर 16वीं सदी की बाबरी मस्जिद थी जिसे कार सेवकों ने छह दिसंबर, 1992 को गिरा दिया था। पीठ ने कहा कि 2.77 एकड़ की विवादित भूमि का अधिकार राम लला विराजमान को सौंप दिया जाये, जो इस मामले में एक वादकारी हैं। हालांकि यह भूमि केन्द्र सरकार के रिसीवर के कब्जे में ही रहेगी।

Open in app