जिम्बाब्वे में जन्मे और दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले इस क्रिकेटर का निधन, कोरोना नहीं ये बीमारी बनी वजह

Jackie du Preez: दक्षिण अफ्रीका में जन्मे पूर्व दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर जैक डु प्रीज का 77 वर्ष की उम्र में हरारे में निधन हो गया, जानिए क्या थी इसकी वजह

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 10, 2020 11:02 AM2020-04-10T11:02:59+5:302020-04-10T11:27:48+5:30

Former spinner Jackie du Preez dies at 77 | जिम्बाब्वे में जन्मे और दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले इस क्रिकेटर का निधन, कोरोना नहीं ये बीमारी बनी वजह

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर जैकी डु प्रीज का 77 वर्ष की उम्र में निधन

googleNewsNext
Highlightsजैकी डु प्रीज का जन्म जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में 14 अप्रैल 1942 को हुआ थाप्रीज जिम्बाब्वे की आजादी से पहले 1967 में दक्षिण अफ्रीका के लिए दो टेस्ट खेले

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर जैकी डु प्रीज (Jackie du Preez) का गुरुवार को हरारे में निधन हो गया, वह 77 वर्ष के थे। जैकी लंबे समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अपने एक बयान में ये जानकारी दी। 

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि जैकी डु प्रीज का हरारे स्थित उनके आवास पर दिल की बीमारी की वजह से निधन हो गया।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के सीईओ डॉक्टर जैक्स फॉल ने अपने देश के पूर्व क्रिकेटर और जिम्बाब्वे के पूर्व चयनकर्ता के निधन पर पूरे बोर्ड की तरफ से उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।  

जिम्बाब्वे में जन्मे जैकी, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले दो टेस्ट 

14 अप्रैल 1942 को हरारे में जन्मे लेग स्पिनर जैकी डु प्रीज जिम्बाब्वे की आजादी से पहले 1967 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए दो टेस्ट मैच खेले। वह बाद में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता बन गए।

जैकी डु प्रीज इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट नहीं खेले, लेकिन उनका प्रथम श्रेणी करियर बेहद शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 120 प्रथम श्रेणी मैचों में 296 विकेट झटके।

उन्होंने बैटिंग में भी कमाल किया और प्रथम श्रेणी में एक शतक और 19 अर्धशतकों की मदद से 4063 रन बनाए, जिसकी वजह से उन्हें ऑलराउंडर का भी दर्जा प्राप्त था।

Open in app