दुखद: चेतन सकारिया और पीयूष चावला के बाद अब कोरोना ने छीन ली इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी के पिता की जिंदगी, परिवार में शोक की लहर

RP Singh Father Passes Away Due To Covid-19: भारतीय क्रिकेट टीम में लंबे समय तक खेलने वाले क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।

By अमित कुमार | Published: May 12, 2021 02:22 PM2021-05-12T14:22:00+5:302021-05-12T14:33:37+5:30

Former Indian Cricketer RP Singh Father Passes Away Due To Covid-19 | दुखद: चेतन सकारिया और पीयूष चावला के बाद अब कोरोना ने छीन ली इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी के पिता की जिंदगी, परिवार में शोक की लहर

महेंद्र सिंह धोनी और आरपी सिंह। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsआरपी सिंह के पिता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।कोरोना वायरस के कारण बुधवार को उनका निधन हो गया।आरपी सिंह से पहले चेतन सकारिया और पीयूष चावला के पिता भी कोरोना के कारण दुनिया छोड़ चुके हैं।

RP Singh Father Passes Away Due To Covid-19: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह के पिता शिव प्रसाद सिंह का आज दोपहर 12 बजे निधन हो गया है। आरपी सिंह के पिता काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पिता के कोरोना संक्रमित होने के कारण आरपी सिंह ने आईपीएल 14 से बतौर कमेंटेटर अपना नाम वापस ले लिया था। कोरोना की दूसरी लहर के बीच कई लोगों की मौत की खबरें लगातार सामने आ रही है। 

इससे पहले भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले पीयूष चावला के पिता का सोमवार को कोरोना की वजह से निधन हो गया था। चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला का दिल्ली के एक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। इससे पहले उन्हें मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। कोरोना से जंग लड़ते हुए उन्होंने 10 मई को अंतिम सांसें ली।

वहीं कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता का कोरोना के कारण निधन हो गया। चेतन के पिता कांजीभाई अस्पताल में आखिरी सांस ली। कोरोना होने के बाद पिछले सप्ताह उन्हें यहां शिफ्ट किया गया था, लेकिन वह कोरोना से जंग हार गए और दुनिया को अलविदा कह गए। 

Open in app