महेंद्र सिंह धोनी पर थे 1800 रुपये बकाया, दोस्तों ने मिलकर चुकाया

सालाना करोड़ों की कमाई करने वाले महेंद्र सिंह धोनी पर 1800 रुपये बकाये की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था लेकिन...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 5, 2020 10:39 PM2020-09-05T22:39:49+5:302020-09-05T22:42:09+5:30

former cricketers donated ms dhoni 1800 rs to jsca in ranchi | महेंद्र सिंह धोनी पर थे 1800 रुपये बकाया, दोस्तों ने मिलकर चुकाया

महेंद्र सिंह धोनी पर थे 1800 रुपये बकाया, दोस्तों ने मिलकर चुकाया

googleNewsNext
Highlightsमाही का बकाया पूर्व क्रिकेटरों ने चुकता किया।जेएससीए को जमा कराए 1800 रुपये।धोनी पर 18 फीसदी जीएसटी बकाया रह गया था।

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की वार्षिक रिपोर्ट में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर 1800 रुपये के बकाये की खबर ने काफी सुर्खियां बटोर ली थीं। हालांकि अब पूर्व क्रिकेटरों ने ये रकम जमा करा दी है।

JSCA का 1,800 रुपये का बकाया था

दरअसल बीते महीने अगस्त में राज्य इकाई की 2019-20 वार्षिक रिपोर्ट में इस बात का पता चला कि माही पर JSCA का 1,800 रुपये का बकाया है। धोनी को पिछले साल एसोसिएशन का आजीवन सदस्य बनाया गया था। उस वक्त इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सदस्यता शुल्क के 10 हजार रुपये का भुगतान किया कर दिया था, लेकिन 18 फीसदी जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) बकाया रह गया था।

धोनी को पिछले साल एसोसिएशन का आजीवन सदस्य बनाया गया था।
धोनी को पिछले साल एसोसिएशन का आजीवन सदस्य बनाया गया था।

पूर्व क्रिकेटरों ने जमा कराई रकम

शनिवार (5 सितंबर) को विवाद के बाद शेषनाथ पाठक 1800 रुपये का चेक लेकर झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में पहुंचे। शेषनाथ पाठक ने बताया कि ये रकम पूर्व क्रिकेटरों और दोस्तों से चंदा कर जुटाई गई है। इस चेक को एक लेकर के साथ अटैच करके जमा का दिया गया है।

कमाल का रहा धोनी का करियर

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन ठोके। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगाई। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन जुटाए।

महेंद्र सिंह धोनी विश्व के महानतम कप्तानों में से एक रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी विश्व के महानतम कप्तानों में से एक रहे हैं।

धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाया है। आईपीएल के 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app