क्या राजनीति की पिच पर सफल होंगे गौतम गंभीर? पढ़ें क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इन पांच खिलाड़ियों के बारे में

गौतम गंभीर इकलौते ऐसे क्रिकेटर नहीं है जिन्होंने किसी राजनीतिक दल को ज्वॉइन किया है। इनसे पहले नवजोत सिंह सिद्धू से लेकर पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन जैसे कई बड़े क्रिकेटर हुए जिन्होंने राजनीतिक मैदान में पताका लहराया है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 22, 2019 05:49 PM2019-03-22T17:49:43+5:302019-03-22T17:49:43+5:30

Five cricketers who joined politics, Navjot Singh Sidhu, Gautam Gambhir, Kirti Azad, Mohammad Azharuddin | क्या राजनीति की पिच पर सफल होंगे गौतम गंभीर? पढ़ें क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इन पांच खिलाड़ियों के बारे में

क्या राजनीति की पिच पर सफल होंगे गौतम गंभीर? पढ़ें क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इन पांच खिलाड़ियों के बारे में

googleNewsNext

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अब राजनीतिक मैदान में नजर आंएगे। गंभीर शुक्रवार (22 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली में वित्त मंत्री अरुण जेटली और सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। पार्टी ज्वाइन करने के बाद गंभीर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर बीजेपी में आ रहे हैं।

गौतम गंभीर पहले ऐसे क्रिकेटर नहीं है जिन्होंने किसी राजनीतिक दल को ज्वॉइन किया है। इनसे पहले नवजोत सिंह सिद्धु से लेकर अजहरुद्दीन जैसे कई बड़े क्रिकेटर हुए जो राजनीतिक मैदान में उतरे हैं। आइए जानते हैं पांच ऐसे बड़े क्रिकेटर के बारे में जिन्होंने राजनीतिक की पिच पर भी सफलता पाई:

कीर्ति आजाद

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद वर्तमान में बिहार के दरभंगा से लोकसभा सांसद हैं। कीर्ति आजाद ने राजनीतिक पारी की शुरुआत बीजेपी पार्टी से की थी। कीर्ति आजाद पहली बार 1999 में दरभंगा लोकसभ सीट से चुनाव लड़े थे। फरवरी 2019 में कीर्ति आजाद ने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन किया था। 

नवजोत सिंह सिद्धु

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धु ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव से की थी। उन्हें बीजेपी से टिकट दिया गया था। इसके बाद सिद्धु साल 2007 में अमृतसर से उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 

साल 2017 में सिद्धु ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की।  उन्होंने 2017 में अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से जीता और स्थानीय सरकार, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री नियुक्त किए गए। सिद्धु राजनीतिक दलों में अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। 

मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 2009 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो कर अपनी राजनीति पारी की शुरुआत की। लोकसभा चुनाव 2009 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद संसदीय सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने 2014 में राजस्थान के टोंक-माधोपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के उम्मीदवार से लगभग 1.35 लाख वोटों से हार गए।

चेतन चौहान

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज भाजपा में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। चेतन चौहान 1991 और 1998 में दो बार उत्तर प्रदेश के अमरोहा से लोकसभा सांसद चुने गए। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार में खेल और युवा कल्याण मंत्री हैं।

मोहम्मद कैफ

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ जो अपने बेहतरीन फिल्डिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने राजनीति  अपने राजनीतिक जीवन में उड़ान की शुरुआत नहीं कर पाया। मोहम्मद कैफ ने 2014 के लोकसभा चुनाव में फूलपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 

Open in app