बंगाल के क्रिकेटर छह महीने बाद ईडन पर अभ्यास के लिए लौटे

खिलाड़ियों ने कोविड-19 दिशानिर्देशों का कड़ा पालन करते हुए अभ्यास शुरू कर दिया है...

By भाषा | Published: October 5, 2020 09:51 PM2020-10-05T21:51:47+5:302020-10-05T21:53:05+5:30

Fitness camp resumes for elite Bengal players | बंगाल के क्रिकेटर छह महीने बाद ईडन पर अभ्यास के लिए लौटे

बंगाल के क्रिकेटर छह महीने बाद ईडन पर अभ्यास के लिए लौटे

googleNewsNext

बंगाल के सीनियर क्रिकेटरों ने कोविड-19 महामारी के कारण छह महीने से अधिक समय बाद सोमवार को ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर अभ्यास के लिये वापसी की।

कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन शहर से बाहर हैं, लेकिन सीनियर पुरुष टीम के 15 क्रिकेटरों ने अभ्यास में हिस्सा लिया। उन्होंने मुख्य रूप से ट्रेनर संजीब दास की देखरेख में व्यायाम और जिम में समय बिताया। महिला वर्ग की 14 खिलाड़ियों ने चार-चार खिलाड़ियों के समूह में मैदान पर अभ्यास किया।

Open in app