टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, फिट हुए पृथ्वी शॉ, न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ए टीम से जुड़ेंगे

पृथ्वी शॉ का कंधा रणजी ट्राफी मैच के दौरान चोटिल हो गया था, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।

By भाषा | Published: January 15, 2020 05:31 PM2020-01-15T17:31:51+5:302020-01-15T17:31:51+5:30

Fit-again Prithvi Shaw set to join India A squad in New Zealand | टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, फिट हुए पृथ्वी शॉ, न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ए टीम से जुड़ेंगे

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, फिट हुए पृथ्वी शॉ, न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ए टीम से जुड़ेंगे

googleNewsNext

युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ कंधे की चोट से उबरने के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर गयी भारत ए टीम के साथ अगले 48 घंटे में जुड़ जाएंगे। शॉ का कंधा रणजी ट्राफी मैच के दौरान चोटिल हो गया था। पृथ्वी का उपचार कार्यक्रम की निगरानी कर रही राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए हरी झंडी दी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने पीटीआई से बताया, ‘‘शॉ गुरुवार या शुक्रवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित किया गया है।’’

20 साल के इस क्रिकेटर की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए उनके नाम पर विचार करने का मौका मिलेगा। एक सूत्र ने बताया कि भारतीय टेस्ट टीम में रिजर्व सलामी बल्लेबाज के लिए साव और शुभमान गिल के बीच मुकाबला होगा।

टीम चयन मामलों में जुड़े इस सूत्र ने कहा, ‘‘ शुभमान टीम के रिजर्व सलामी बल्लेबाज इस लिए बने क्योंकि पृथ्वी डोपिंग का प्रतिबंध झेल रहे थे। अगर हम वरिष्ठता या कौशल देखे तो वह शुभमान से ऊपर है। वह खराब फार्म के कारण टीम से बाहर नहीं हुआ लेकिन चोट या मैदान से बाहर की गतिविधियों के कारण। वह अब शुभमान के साथ टीम में रिजर्व सलामी बल्लेबाज के लिए मुकाबला करेगा।’’ साव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण मैच में शतक सहित दो मैचों की श्रृंखला में 237 रन बनाये थे जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था।

Open in app