कुलदीप-चहल पर जातिसूचक कमेंट करना युवराज सिंह पर पड़ा भारी, हिसार में एक वकील ने दर्ज कराई एफआईआर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के खिलाफ हरियाणा के हिसार में एक वकील ने केस दर्ज करवाया है।

By सुमित राय | Published: June 4, 2020 07:01 PM2020-06-04T19:01:18+5:302020-06-04T19:12:04+5:30

FIR lodged against Yuvraj Singh in Hihar | कुलदीप-चहल पर जातिसूचक कमेंट करना युवराज सिंह पर पड़ा भारी, हिसार में एक वकील ने दर्ज कराई एफआईआर

युवराज ने रोहित शर्मा के साथ चैट के दौरान जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsयुवराज सिंह लाइव चैट के दौरान अभद्र टिप्पणी कर मुश्किलों में घिर गए हैं।युवी ने रोहित के साथ चैट में कुलदीप और चहल के ऊपर जातिसूचक टिप्पणी की थी।हिसार में एक वकील रजत कल्सन ने युवराज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह मुश्किल में फंस गए हैं और हरियाणा के हिसार जिले के एक दलित अधिकार कार्यकर्ता और वकील रजत कल्सन ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वकील ने युवराज की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, युवराज सिंह ने हाल ही में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के टिकटॉक वीडियो को लेकर जातिसूचक कमेंट किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर युवराज के खिलाफ काफी नाराजगी देखी गई और लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया था।

बता दें कि युवराज सिंह 7 अप्रैल को रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे। इस दौरान युजवेंद्र चहल के टिकटॉक वीडियो का जिक्र हुआ, तब रोहित शर्मा ने बताया कि युजवेंद्र और कुलदीप भी ऑनलाइन नजर आ रहे है। जिसके बाद युवराज ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया।

युवराज सिंह के कमेंट करने के एक महीने बाद अचानक सोशल मीडिया पर फैंस ने यह वीडियो शेयर किया और मामला उठाया। इसके बाद फैंस युवराज सिंह से नाराज हो गए और ट्विटर पर #युवराज_सिंह_माफी_मांगो ट्रेंड करने लगा।

इसी मामले में हिसार के वकील रजत कल्सन ने युवराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने युवराज के साथ-साथ रोहित शर्मा को भी आरोपी बनाया है, क्योंकि युवराज ने जब जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया, तब वह हंस रहे थे।

इस मामले में एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और डीएसपी को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है। मामले को लेकर हर पहलू की जांच की जाएगी और जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

Open in app