इंग्लैंड को बड़ा झटका, चार महीने तक क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे ओली पोप

पोप ने सोमवार को चौके को रोकने के लिये डाइव किया और तभी कंधा अपनी जगह से खिसक गया...

By भाषा | Published: August 29, 2020 04:14 PM2020-08-29T16:14:52+5:302020-08-29T16:14:52+5:30

England's Ollie Pope out for four months with dislocated shoulder | इंग्लैंड को बड़ा झटका, चार महीने तक क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे ओली पोप

इंग्लैंड को बड़ा झटका, चार महीने तक क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे ओली पोप

googleNewsNext

इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में बायें कंधे के अपनी जगह से खिसकने के कारण चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। पोप ने सोमवार को चौके को रोकने के लिये डाइव किया और तभी कंधा अपनी जगह से खिसक गया।

22 साल का यह खिलाड़ी तभी मैदान छोड़कर चला गया और अगले कुछ हफ्तों में उनका आपरेशन किया जायेगा। यह मैच ड्रॉ रहा और इंग्लैंड ने श्रृंखला जीत ली थी।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘‘उम्मीद है कि पोप इंग्लैंड के लिये सही समय पर वापसी कर लेंगे जब टीम को 2021 के शुरू में श्रीलंका और भारत का दौरा करना है।’’

Open in app