Duleep Trophy 2019: मैदान गीला होने के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द, इंडिया ब्लू- 112/6

शनिवार को वर्षा से प्रभावित पहले दिन 49 ओवर का खेल हो पाया था, जिसमें इंडिया ग्रीन ने इंडिया ब्लू का स्कोर छह विकेट पर 112 रन कर दिया था।

By भाषा | Published: August 18, 2019 05:00 PM2019-08-18T17:00:23+5:302019-08-18T17:00:23+5:30

Duleep Trophy 2019, As it happened: Day two called off due to rain | Duleep Trophy 2019: मैदान गीला होने के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द, इंडिया ब्लू- 112/6

Duleep Trophy 2019: मैदान गीला होने के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द, इंडिया ब्लू- 112/6

googleNewsNext

इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन के बीच खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी के पहले मैच के दूसरे दिन का खेल मैदान गीला होने के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा। अंपायरों ने काफी इंतजार करने के बाद दोपहर दो बजे दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया।

शनिवार को वर्षा से प्रभावित पहले दिन 49 ओवर का खेल हो पाया था, जिसमें इंडिया ग्रीन ने इंडिया ब्लू का स्कोर छह विकेट पर 112 रन कर दिया था। बंगाल के तेज गेंदबाज इशान पोरेल ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जिसमें अंडर 19 भारतीय टीम के उनके पूर्व साथी शुभमन गिल का विकेट भी शामिल है।

इंडिया ग्रीन के कप्तान फैज फजल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। फॉर्म में चल रहे रुतुराज गायकवाड़ 62 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से 30 रन बनाने के बाद तनवीर उल हक (36 रन पर दो विकेट) की गेंद पर बोल्ड हुए। महाराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज अंकित बावने 103 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Open in app