IPL 2020: रोहित शर्मा को लेकर फूटा भारतीय पूर्व कप्तान का गुस्सा, कहा- क्या IPL खेलना देश से भी ऊपर है?

रोहित शर्मा हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के आखिरी लीग मैच में मैदान पर नजर आए। रोहित की वापसी से फैंस जहां खुश थे तो वहीं कुछ क्रिकेट दिग्गज इससे हैरान नजर आए।

By अमित कुमार | Published: November 4, 2020 04:30 PM2020-11-04T16:30:16+5:302020-11-04T17:12:16+5:30

Dilip Vengsarkar asks BCCI as Hitman returns to play for MI Is IPL more important for Rohit Sharma than India | IPL 2020: रोहित शर्मा को लेकर फूटा भारतीय पूर्व कप्तान का गुस्सा, कहा- क्या IPL खेलना देश से भी ऊपर है?

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsकिंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ संघर्ष के दौरान चोटिल होने के बाद रोहित 18 अक्टूबर से टीम में शामिल नहीं थे। कुछ क्रिकेट दिग्गजों ने रोहित के इस निर्णय पर सवाल भी खड़े किए हैं। सहवाग ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि BCCI ने बिना पूरी जानकारी लिए रोहित के चयन पर फैसला किया।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर वापसी की। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा का नाम नहीं है, लेकिन आईपीएल में मुंबई की ओर से रोहित मैदान पर नजर आए। रोहित के इस फैसले से जहां एक ओर क्रिकेट फैंस खुश नजर आए तो वहीं कुछ क्रिकेट दिग्गजों ने रोहित के इस निर्णय पर सवाल भी खड़े किए हैं। 

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ संघर्ष के दौरान चोटिल होने के बाद रोहित 18 अक्टूबर से टीम में शामिल नहीं थे। भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने अब रोहित के मुंबई के लिए खेलने पर सवाल खड़े किए हैं। वेंगसरकर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के कुछ ही दिनों बाद, बल्लेबाज के फिर मैदान पर लौटने को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया। 

वेंगसरकर ने रोहित को लेकर कहा कि यह दिलचस्प है कि टीम इंडिया के सबसे कुशल बल्लेबाज रोहित शर्मा, जो कुछ दिनों पहले ही भारतीय टीम के फिजियो (नितिन पटेल) द्वारा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अनफिट घोषित किए गए थे और इसलिए उन्हें इस यात्रा के लिए नहीं चुना गया था, वो इमय MI के लिए खेल रहे हैं और अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अब, यहां सवाल यह है कि क्या आईपीएल भारत के लिए खेलने से ज्यादा महत्वपूर्ण है? 

इससे पहले रोहित के भारतीय टीम में नहीं होने पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टीम मैनेजमेंट पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कोच रवि शास्त्री से सवाल कर डाला। सहवाग ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि BCCI ने बिना पूरी जानकारी लिए रोहित के चयन पर फैसला किया. पूर्व ओपनर ने कहा कि रोहित को टीम में चुना जाना चाहिए था और अगर वो फिट नहीं हो पाते तो उन्हें आगे जाकर रिप्लेस भी किया जा सकता था। 

Open in app