गांगुली बोले, महेंद्र सिंह धोनी के चयन की नहीं थी उम्मीद, पंत को मिलने चाहिए और मौके

गांगुली ने के मुताबिक यह पेचीदा स्थिति है, जिससे कप्तान विराट कोहली को निपटना होगा। गांगुली ने यह भी कहा कि पंत की तुलना धोनी से नहीं की जानी चाहिए।

By भाषा | Published: August 31, 2019 11:59 PM2019-08-31T23:59:23+5:302019-08-31T23:59:23+5:30

Didn't expect Dhoni to be picked for SA T20s as Pant rightly deserves more chances: Ganguly | गांगुली बोले, महेंद्र सिंह धोनी के चयन की नहीं थी उम्मीद, पंत को मिलने चाहिए और मौके

गांगुली बोले, महेंद्र सिंह धोनी के चयन की नहीं थी उम्मीद, पंत को मिलने चाहिए और मौके

googleNewsNext

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला के लिए उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के चुने जाने की उम्मीद नहीं थी और टीम प्रबंधन ने युवा ऋषभ पंत को चुनकर एकदम सही फैसला लिया है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 बरस के धोनी के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है। गांगुली ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए उसका चयन होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला से ही संकेत मिल गया कि वे पंत को और मौके देना चाहते हैं। यह सही भी है क्योंकि जब धोनी भी युवा था, तब उसे मौके दिये गए।’’ 

गांगुली ने हालांकि कहा कि यह पेचीदा स्थिति है जिससे कप्तान विराट कोहली को निपटना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘विराट की भूमिका काफी अहम है कि वह धोनी से क्या कहना है। यह कहना मुश्किल है कि उनकी धोनी से क्या अपेक्षाएं हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि धोनी के संन्यास को लेकर अटकलबाजी होनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर क्रिकेटर के जीवन में ऐसा पल आता है। हर खिलाड़ी के जीवन में। माराडोना, सम्प्रास, तेंदुलकर और अब धोनी। आप उस उम्र में पहुंच जाते हैं कि ऐसी स्थिति आती है।’’ 

गांगुली ने यह भी कहा कि पंत की तुलना धोनी से नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘वह एमएस धोनी नहीं है और ना ही अगले तीन चार साल में बन जायेगा। धोनी को ‘द एम एस धोनी’ बनने में 15 साल लगे। वह भारतीय क्रिकेट की खास जमात का हिस्सा है।’’

Open in app