IPL 2019 से पहले बदला दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम, अब इस नाम से जानी जाएगी टीम

पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं से घिरी रही टीम और फ्रेंचाईजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने अब अपना नाम बदल दिया है।

By सुमित राय | Published: December 4, 2018 05:13 PM2018-12-04T17:13:21+5:302018-12-04T17:27:39+5:30

Delhi Daredevils changed their name as Delhi Capitals | IPL 2019 से पहले बदला दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम, अब इस नाम से जानी जाएगी टीम

दिल्ली कैपिटल्स

googleNewsNext

पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं से घिरी रही टीम और फ्रेंचाईजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने अब अपना नाम बदल दिया है। आईपीएल के आने वाले सीजन में दिल्ली की टीम दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जानी जाएगी। दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में मंगलवार शाम को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में नए नाम की घोषणा की।

दिल्ली कैपिटल्स नाम का आयडिया यूबीए (बास्केटबॉल) लीग लिया गया है, जहां इस नाम की टीम पहले से मौजूद है। वहीं अमेरिका में वॉशिंगटन कैपिटल्स नाम की आईस हॉकी टीम है, जो नेशनल हॉकी लीग में खेलती है।


सूत्रों के अनुसार दिल्ली डेयरडेविल्स के नए साझेदार जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स, फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने के बाद से ही कुछ बदलाव करने के इच्छुक थे। 2018 के सीजन में आखिरी पायदान पर रहने के बाद से ही टीम प्रबंधन नाम बदलने के मसले पर विचार कर रहा है।

बता दें कि 2018 में दिल्ली की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। सीजन के शुरुआत में टीम की कमान गौतम गंभीर को सौंपी गई थी, जिनके पास कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाने का अनुभव है। हालांकि गंभीर की कप्तानी में दिल्ली की टीम लगातर हार झेल रही थी। इसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी और टीम की कमान युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को दे दी गई थी।

Open in app