IPL 2020: CSK के खिलाफ मैच से पहले मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स, ऋषभ पंत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी चोटिल, हो सकते हैं बाहर

कप्तान श्रेयस अय्यर आज का मुकाबला खेलेंगे या नहीं इसको लेकर किसी तरह की अपडेट नहीं दी गई है। लेकिन पिछले मुकाबले में जिस तरह वह दर्द से परेशान थे, उनका खेलना मुश्किल लग रहा है।

By अमित कुमार | Published: October 17, 2020 03:32 PM2020-10-17T15:32:07+5:302020-10-17T15:32:07+5:30

Delhi Capitals Vs Chennai Super Kings captain shreyash iyer may be Out From Today Match | IPL 2020: CSK के खिलाफ मैच से पहले मुश्किल में दिल्ली कैपिटल्स, ऋषभ पंत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी चोटिल, हो सकते हैं बाहर

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsराजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर के कंधे में चोट लग गई थी।इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम चोट की वजह से सबसे ज्यादा परेशान है। अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को डबल हैडर मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दिल्ली के खिलाड़ी पिछले कुछ समय से लगातार चोटों से जूझ रहे हैं। इन चोटों के कारण दिल्ली की टीम का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ गया है। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल करने वाली धोनी की टीम का पलड़ा दिल्ली पर भारी नजर आ रहा है। 

राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर के कंधे में चोट लग गई थी। जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे और टीम की कप्तानी शिखर धवन ने संभाली थी। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से श्रेयस अय्यर की चोट पर कोई ताजा अपडेट जारी नहीं किया गया है। पहले दी गई जानकारी के मुताबिक श्रेयस अय्यर को ठीक होने में थोड़ा समय और लग सकता है। 

अगर ऐसा होता है तो चेन्नई के खिलाफ अहम मुकाबले में अय्यर टीम का हिस्सा नहीं होंगे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अब तक यह भी नहीं बताया गया है कि रिषभ पंत की वापसी किस मैच में होगी। रिषभ पंत की जगह एलेक्स कैरी ही विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालते हुए नज़र आएंगे। इसके साथ ही टीम में एक बार फिर अंजिक्य रहाणे को भी जगह मिलना तय माना जा रहा है।

इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम चोट की वजह से सबसे ज्यादा परेशान है। अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी पहले ही चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक और बड़ी समस्या शिमरोन हेटमायर का प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बन पाने की हो गई है। पंत की चोट के कारण टीम को ऐलेक्स कैरी को खिलाना पड़ रहा है।  
 

Open in app