IPL 2020: धोनी की CSK को हराने के बाद पृथ्वी शॉ ने किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा वीडियो

अपने पहले दो मुकाबलों को जीतकर दिल्ली की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। दिल्ली की ओर से चेन्नई के खिलाफ युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सबसे अधिक 64 रन बनाए।

By अमित कुमार | Published: September 27, 2020 11:16 AM2020-09-27T11:16:23+5:302020-09-27T11:16:23+5:30

delhi capitals batsman prithvi shaw dancing video viral after win against chennai super kings | IPL 2020: धोनी की CSK को हराने के बाद पृथ्वी शॉ ने किया धमाकेदार डांस, वायरल हो रहा वीडियो

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने चेन्नई के खिलाफ टीम के लिए अहम 64 रन बनाने का काम किया था। पृथ्वी के डांस का और पार्टी का वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने ट्विटर पर शेयर किया है।वीडियो में टीम के खिलाड़ी केक काटते और मस्ती करते दिख रहे हैं।

आईपीएल का यह सीजन दिल्ली के लिए काफी अच्छा रहा है। दिल्ली ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। दिल्ली ने चेन्नई और पंजाब जैसी मजबूत टीमों को हराकर अपी दावेदार पेश की है। कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली इस बार आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच सकती है। दिल्ली की टीम इस साल काफी स्ट्रांग दिखाई दे रही है। 

दिल्ली के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने चेन्नई के खिलाफ टीम के लिए अहम 64 रन बनाने का काम किया था। इस जीत का श्रेय पृथ्वी के बल्ले के अलावा कगिसो रबाडा, अक्षर पटेल और अमित मिश्रा की शानदार गेंदबाजी को भी जाता है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तीन विकेट पर 175 रन बनाए। इसके बाद चेन्नई सात विकेट पर 131 रन ही बना सकी। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस जीत के बाद दिल्ली के खिलाड़ी काफी खुश नजर आए। जीत के बाद टीम ने केक काटकर सेलिब्रेट किया। जीत के हीरो रहे पृथ्वी शॉ ने इस दौरान जमकर डांस किया। पृथ्वी का डांस देखकर दूसरे खिलाड़ी भी उनका साथ देते नजर आए। पृथ्वी के डांस का और पार्टी का वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में टीम के खिलाड़ी केक काटते और मस्ती करते दिख रहे हैं।

चेन्नई को मिली लगातार दूसरी हार

मैच में शॉ (43 गेंदों पर 64, नौ चौके एक छक्का) और शिखर धवन (27 गेंदों पर 35, तीन चौके, एक छक्का) ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़कर दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई। ऋषभ पंत (25 गेंदों पर नाबाद 37) और कप्तान श्रेयस अय्यर (22 गेंदों पर 26) ने भी तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी निभाई। चेन्नई के बल्लेबाज लगातार दूसरे मैच में नहीं चल पाए। उसकी तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने दो जीवनदान मिलने के बाद सर्वाधिक 43 रन बनाये। चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है। 

Open in app