IPL 2021 : रोहित शर्मा ने एक हाथ से छक्का जड़कर रचा इतिहास, इस मामले में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

DC vs MI Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की। रोहित ने तीन चौके और तीन छक्के लगाकर 44 रन बनाए।

By अमित कुमार | Published: April 20, 2021 09:29 PM2021-04-20T21:29:32+5:302021-04-20T21:30:46+5:30

DC vs MI rohit sharma Most Sixes hit against Delhi Capitals in ipl career | IPL 2021 : रोहित शर्मा ने एक हाथ से छक्का जड़कर रचा इतिहास, इस मामले में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ 44 रन बनाए।इस दौरान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।दिल्ली के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया।

DC vs MI Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 137 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सबसे अधिक 44 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित शर्मा ने इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

इस पारी के दौरान रोहित ने रविचंद्रन अश्विन द्वारा डाले गए चौथे ओवर की आखिरी गेंद एक्सट्रा कवर के एरिया में एक हाथ से शानदार छक्का जड़ा। इस छक्के को जड़ते ही रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे अधिक छक्का लगाने काम किया। दिल्ली के खिलाफ रोहित ने तीन छक्के लगाए और आईपीएल करियर में वह इस टीम के खिलाफ 40 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। 

रोहित शर्मा से पहले यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम दिल्ली के खिलाफ 37 छक्के थे। जिसे रोहित शर्मा ने तोड़ दिया।  शेन वॉटसन और युवराज सिंह संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। इन दोनों ने ही दिल्ली के खिलाफ 32-32 छक्के लगाए हैं। दिल्ली की ओर से अमित मिश्रा ने 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। आवेश खान ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए जबकि आफ स्पिनर ललित यादव ने भी चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया। 

मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा इशान किशन (26), सूर्यकुमार यादव (24) और जयंत यादव (23) ने भी उपयोगी पारियां खेली। मुंबई के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम के लिए उनका यह फैसला सही साबित होता नहीं दिखा।

Open in app