बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं इशांत शर्मा की वाइफ प्रतिमा, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं 'लव स्टोरी'

इशांत को दिल्ली के आईजीएमए बास्केटबॉल एसोसिएशन लीग के लिए बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया गया था। प्रतिमा सिंह चोटिल थीं और खेलने के बजाय वहां स्कोरर का जिम्मा संभाल रही थीं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 2, 2019 07:08 AM2019-09-02T07:08:26+5:302019-09-02T07:08:26+5:30

Cupid struck Ishant Sharma on the basketball court, a cute love story unfolds | बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं इशांत शर्मा की वाइफ प्रतिमा, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं 'लव स्टोरी'

बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं इशांत शर्मा की वाइफ प्रतिमा, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं 'लव स्टोरी'

googleNewsNext
Highlights2 सितंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था इशांत शर्मा का जन्म।18 साल की उम्र में किया था अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू।साल 2016 में रचाई थी प्रतिमा सिंह के साथ शादी।

2 सितंबर 1988 के दिल्ली में जन्मे इशांत शर्मा को महज 18 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। 6 फुट 5 इंच लंबे इशांत शर्मा गेंदबाजी में भारत के हीरो हैं और उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह भारत की महिला बास्केटबॉल टीम की ओर से खेलती हैं। इशांत शर्मा ने टॉक शो व्हाट द डक में उनसे अपनी पहली मुलाकात के बारे में रोचक किस्सा सुनाया था।

दोनों साल 2011 में पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। इशांत को दिल्ली के आईजीएमए बास्केटबॉल एसोसिएशन लीग के लिए बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया गया था। प्रतिमा सिंह चोटिल थीं और खेलने के बजाय वहां स्कोरर का जिम्मा संभाल रही थीं। इशांत प्रतिमा के बारे में नहीं जानते थे। उन्होंने मजाक में कहा कि यहां स्कोरर सुंदर हैं।

जब इशांत शर्मा को प्रतिमा के बारे में पता चला, तो उन्होंने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे एक्सेप्ट करने में प्रतिमा ने 2 साल लगा दिए। इसके बाद दोनों के नंबर एक्सचेंज हुए और दोस्ती प्यार में बदल गई। 10 दिसंबर 2016 को इशांत शर्मा ने प्रतिमा सिंह के साथ शादी रचा ली। इस वेडिंग सेरेमनी में खेल जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने शिकरत की थी।

इशांत शर्मा के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने भारत के लिए 92 टेस्ट में 3.19 की इकॉनमी के साथ 277 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 बार पांच शिकार किए हैं। वहीं 80 वनडे में ये राइट आर्म फास्ट-मीडियम गेंदबाज 115 शिकार कर चुका है। बात अगर 14 टी20 अंतर्राष्ट्रीय की करें, तो इशांत 8 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा चुके हैं।

Open in app