45 घंटे तक फ्लाइट में सफर कर प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज करने गए थे सुरेश रैना, और फिर....

सुरेश रैना इससे पहले भी कपिल के शो का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन वो इससे पहले अपने क्रिकेट के साथियों के साथ इस शो में नजर आए थे।

By अमित कुमार | Published: November 1, 2020 04:16 PM2020-11-01T16:16:58+5:302020-11-01T16:16:58+5:30

Cricketer Suresh Raina weds Priyanka Chaudhary reveals secrets on kapil sharma shows | 45 घंटे तक फ्लाइट में सफर कर प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज करने गए थे सुरेश रैना, और फिर....

पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ सुरेश रैना। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

googleNewsNext
Highlightsरैना ने बताया कि प्रियंका उनके कोच की बेटी हैं और वे बचपन से एकदूसरे को जानते थे। सुरेश रैना इन दिनों अपना पूरा समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं।

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना इस सीजन आईपीएल नहीं खेल रहे हैं। सुरेश रैना ने निजी कारणों की वजह से इस साल आईपीएल से दूरी बनाने का मन बनाया था। सुरेश रैना की गैर-मौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बल्लेबाजी में कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। 

दूसरी ओर सुरेश रैना इन दिनों अपना पूरा समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। सुरेश रैना इसी दौरान टीवी पर द कपिल शर्मा शो में पत्नी प्रियंका के साथ आए और कई खुलासे किए। सुरेश रैना ने बताया कि कैसे उन्होंने शादी के लिए प्रपोज करने और प्रियंका से मिलने के लिए 45 घंटे तक फ्लाइट में सफर किया। इस सफर के दौरान उन्हें हर चीज खूबसूरत लग रही थी।  

रैना ने बताया कि प्रियंका उनके कोच की बेटी हैं और वे बचपन से एकदूसरे को जानते थे। हालांकि, एक ऐसा वक्त आया, जब वे आठ साल तक एक दूसरे से नहीं मिले। सुरेश रैना उन दिनों भारतीय टीम के लिए खेल रहे थे और प्रियंका विदेश में थीं। प्रियंका शादी से पहले उनसे मिलना चाहती थी, यही वजह थी कि रैना ऑस्ट्रेलिया से ब्रिटेन सिर्फ प्रियंका को शादी के लिए मनाने पहुंचे थे। 

सुरेश रैना ने बताया कि उन्होंने प्रियंका से मिलने के लिए ऑस्ट्रेलिया से दुबई होते हुए ब्रिटेन तक का सफर किया। यह करीब 45 घंटे का सफर था. रैना ने यह भी कहा कि वो जिंदगी की सबसे खूबसूरत फ्लाइट थी। कपिल के शो पर सुरेश रैना ने और भी कई दिलचस्प खुलासे किए। हरभजन सिंह और युवराज की दोस्ती को लेकर भी रैना ने काफी कुछ बताया। सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी ने 3 अप्रैल 2015 को शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं। 
 

Open in app