क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने की कोरोना वायरस के 7 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि, किसी खिलाड़ी के बारे में जानकारी नहीं दी

Cricket South Africa: क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सात लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की है, सीएसए ने पूरे देश में अपने कर्मचारियों और 100 से अधिक अनुबंधित पेशेवर खिलाड़ियों में परीक्षण किए

By भाषा | Published: June 23, 2020 07:13 AM2020-06-23T07:13:19+5:302020-06-23T07:13:19+5:30

Cricket South Africa reports seven positive coronavirus cases | क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने की कोरोना वायरस के 7 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि, किसी खिलाड़ी के बारे में जानकारी नहीं दी

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने संगठन में कोरोना वायर से 7 मामलों की पुष्टि की (File Photo)

googleNewsNext
Highlightsक्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने संगठन में सात कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की पुष्टि कीक्रिकेट साउथ अफ्रीका ने हालांकि ये बताने से इनकार किया कि क्या कोई खिलाड़ी भी है पॉजिटिव

जोहानिसबर्ग: क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि संगठन में बड़े पैमाने पर परीक्षण किए जाने के बाद सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। सीएसए ने पूरे देश में अपने कर्मचारियों और अनुबंधित पेशेवर खिलाड़ियों में से 100 से अधिक परीक्षण किए, जिसमें फ्रेंचाइजी से जुड़े सदस्य भी शामिल थे।

दक्षिण अफ्रीका में सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में गैर-संपर्क खेलों के लिए अभ्यास की छूट दी है। सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक्स फॉल ने ‘स्पोर्ट्स 24’ से कहा, ‘‘ हमें यह पता था कि जांच करने में पॉजिटिव मामले मिलेंगे। हमने ने 100 से अधिक जांच किये जिसमें से सात संक्रमित मिले जो काफी कम है।’’

किसी खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी साझा करने से सीएसए का इनकार

फॉल ने हालांकि यह नहीं बताया कि क्या कोई खिलाड़ी भी पॉजिटिव मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे चिकित्सा नैतिक नवाचार में हमें कोविड-19 संक्रमित लोगों के बारे में जानकरी साझा करने की अनुमति नहीं है।’’

दुनियाभर में 90 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी के चपेट में है। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी जैसे बड़े खिलाड़ी भी इसकी चपेट में आये है। दक्षिण अफ्रीका में प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर सोलो न्क्वेनी कोविड-19 की चपेट में आने में आने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

Open in app