CPL 2021: शाहरुख खान टीम ने जमैका टाल्लावाह को 7 विकेट से हरा अंतिम चार में, 17 गेंद पहले जीते

CPL 2021: ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (शाहरुख खान टीम) ने जमैका को 20 ओवर में सात विकेट पर 144 रन पर रोक दिया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 6, 2021 05:19 PM2021-09-06T17:19:39+5:302021-09-06T17:20:39+5:30

CPL 2021 Trinbago Knight Riders Shah Rukh Khan Team beat Jamaica Tallawahs by 7 wickets won 17 balls first | CPL 2021: शाहरुख खान टीम ने जमैका टाल्लावाह को 7 विकेट से हरा अंतिम चार में, 17 गेंद पहले जीते

ट्रिनबागो के लिये लैंडल सिमंस ने 70 रन बनाये।

googleNewsNext
Highlightsट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 17 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।पावरप्ले के दौरान पांच विकेट गिरे।दस ओवर के बाद सिर्फ 34 रन बने थे।

CPL 2021: ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (शाहरुख खान टीम) ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जमैका टाल्लावाह को सात विकेट से हराकर शीर्ष चार में जगह बना ली।

पहले गेंदबाजी चुनते हुए ट्रिनबागो ने जमैका को 20 ओवर में सात विकेट पर 144 रन पर रोक दिया। जवाब में 17 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। जमैका की शुरुआत खराब रही और पावरप्ले के दौरान पांच विकेट गिरे। दस ओवर के बाद उसने सिर्फ 34 रन बने थे।

कार्लोस ब्रेथवेट (58) और इमाद वसीम (42) ने इसके बाद 64 गेंद में 83 रन की साझेदारी की। ट्रिनबागो के लिये लैंडल सिमंस ने 70 रन बनाये। एक अन्य मैच में सेंट लूसिया किंग्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हराया।

पैट्रियट्स के कार्यवाहक कप्तान क्रिस गेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन पूरी टटीम 118 रन पर आउट हो गई। जवाब में किंग्स ने पहली ही गेंद पर विकेट गंवाया लेकिन रोस्टन चेस ने नाबाद अर्धशतक जमाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। उन्होंने 36 गेंद में 50 रन बनाये जो इस सत्र में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है।
 

Open in app