IPL 2020: शतक से चूके क्रिस गेल को आया गुस्सा, बीच मैदान में फेंका बल्ला, अब भरना पड़ेगा जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब को अब अपने आखिरी मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना होगा।

By अमित कुमार | Published: October 31, 2020 11:46 AM2020-10-31T11:46:22+5:302020-10-31T11:46:22+5:30

CHRIS GAYLE FINED FOR CODE OF CONDUCT BREACH against rajasthan royals ipl 2020 | IPL 2020: शतक से चूके क्रिस गेल को आया गुस्सा, बीच मैदान में फेंका बल्ला, अब भरना पड़ेगा जुर्माना

आउट होने के बाद पवेलियन लौटते गेल। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsमैच के बाद क्रिस गेल पर मैच रेफरी ने जुर्माना लगाया है।गेल आईपीएल की आचार संहिता तोड़ने के दोषि पाए गए हैं। हालांकि बाद में गेल ने पैवेलियन लौटते हुए आर्चर से हाथ भी मिलाया।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्रिस गेल शतक लगाने से चूक गए। क्रिस गेल 63 गेंदों में 99 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए। यॉर्कर लेंथ की गेंद सबसे पहले गेल के के बल्ले को छूते हुए विकेट से टकरा गई। इसके बाद गुस्से में गेल अपने बल्ले को ज़मीन पर मारना चाहते थे। लेकिन बैट हवा में लहराते हुए मिड विकेट की तरफ पहुंच गई। हालांकि बाद में गेल ने पैवेलियन लौटते हुए आर्चर से हाथ भी मिलाया। 

मैच के बाद क्रिस गेल पर मैच रेफरी ने जुर्माना लगाया है। गेल आईपीएल की आचार संहिता तोड़ने के दोषि पाए गए हैं। उन्हें मैच फीस की 10 फीसदी रकम जुर्माने के तौर पर देनी होगी।  गेल ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 63 गेंद में आठ छक्कों और छह चौकों से 99 रन की पारी खेलने के अलावा राहुल (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। निकोलस पूरन ने 10 गेंद में 22 रन की उपयोगी पारी खेली। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने रॉयल्स की ओर से क्रमश: 26 और 32 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। कार्तिक त्यागी और वरूण आरोन काफी महंगे साबित हुए। दोनों ने चार ओवर में 47-47 रन लुटाए। 

रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में ही मनदीप सिंह (00) को बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराके टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। क्रिस गेल ने वरूण आरोन पर चौका और फिर उनके अगले ओवर में छक्का जड़ा। वह हालांकि अगली गेंद पर भाग्यशाली रहे जब गेंद को हवा में लहरा गए लेकिन बाउंड्री पर रियान पराग कैच लपकने में नाकाम रहे। 

गेल ने कार्तिक त्यागी का स्वागत लगातार दो चौकों और एक छक्के के साथ किया। राहुल ने भी धीमी शुरुआत के बाद आरोन पर छक्का और चौका जड़ा। टीम ने पावर प्ले में एक विकेट पर 53 रन बनाए। पंजाब के बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में भी रन गति को बरकरार रखा। गेल ने लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल जबकि राहुल ने त्यागी पर छक्का जड़ा। स्मिथ ने लगातार गेंदबाजी में बदलाव किया लेकिन सफलता नहीं मिली। किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 ओवर में एक विकेट पर 81 रन बनाए। पंजाब ने 20 ओवर में 185 रन बनाए, जिसे राजस्थान ने आसानी से हासिल कर लिया।

Open in app