अगले 10 सालों में चेन्नई सुपर किंग्स के 'बॉस' बन सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को तीन बार आईपीएल खिताब जिता चुके हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 7, 2020 07:19 PM2020-07-07T19:19:29+5:302020-07-07T19:32:57+5:30

Chennai Super Kings CEO makes huge statement about Dhoni’s possible role at franchise in future | अगले 10 सालों में चेन्नई सुपर किंग्स के 'बॉस' बन सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 4 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई को तीन आईपीएल खिताब दिला चुके धोनी।चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ का बड़ा बयान।महेंद्र सिंह धोनी को बताया भविष्य का स्थायी बॉस।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार (7 जुलाई) को 39 साल के हो गए।  उनके जन्मदिन पर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी कुछ सालों बाद अगर ‘टीम के बॉस’ होते हैं तो उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी। काशी विश्वनाथ ने धोनी को सीएसके का दिलो-दिमाग बताया है।

आने वाले 10 सालों में बन सकते हैं स्थायी बॉस

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर अपने ‘थाला’ (तमिल में अगुआ) के जन्मदिन का जश्न मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। विश्वनाथ ने स्टार स्पोर्ट्स वन के तमिल शो पर कहा, ‘‘आने वाले दस साल में मुझे लगता है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के बॉस होंगे।’’ 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक हैं।
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक हैं।

एन श्रीनिवासन के करीबी हैं विश्वनाथ

धोनी आईपीएल की शुरुआत से चेन्नई के कप्तान हैं और टीम कभी भी शीर्ष चार से नीचे नहीं रही। विश्वनाथन का यह बयान इसलिये भी अहम है क्योंकि वह टीम के मालिक एन श्रीनिवासन के करीबी माने जाते हैं। अब देखना यह है कि क्या धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के जरिये खेल प्रशासन में उतरते हैं। 

टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने में माहिर धोनी

विश्वनाथन ने यह भी बताया कि धोनी चेन्नई के पसंदीदा ‘थाला’ कैसे बन गए। उन्होंने कहा, ‘‘वह अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने में माहिर है। टीम का हर खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता है। यही वजह है कि हम उन्हें थाला कहते हैं।’’

धोनी भारत को 2 विश्व कप खिताब दिला चुके हैं।
धोनी भारत को 2 विश्व कप खिताब दिला चुके हैं।

अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन पर नजर

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं।

खेल चुके 190 आईपीएल मैच

धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Open in app