Breaking News: विराट कोहली बने पिता, वाइफ अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 11, 2021 04:52 PM2021-01-11T16:52:40+5:302021-01-11T18:42:07+5:30

Breaking News: Virat Kohli, Anushka Sharma announce birth of baby girl | Breaking News: विराट कोहली बने पिता, वाइफ अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर एक नन्ही परी आई है।

googleNewsNext
Highlightsपिता बने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली।वाइफ अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म।खुद 'विरुष्का' ने सोशल मीडिया पर दी फैंस को जानकारी।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस कपल के घर बेटी का जन्म हुआ है। अनुष्का ने ब्रीच कैंडी हॉस्प‍िटल में 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया।

विराट कोहली ने दी फैंस को खुशखबरी

विराट कोहली ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "आपको यह बताने में बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी ने जन्म लिया है। आप सभी का आपके प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिये शुक्रिया। अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम अपने जीवन का नया अध्याय शुरू होने को लेकर बेहद खुश हैं। उम्मीद है कि इस समय आप हमारी निजता का ख्याल रखेंगे।'' 

वहीं अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'और फिर हम तीन हो गए...

इस खबर के मिलते ही विराट कोहली और अनुष्का को बधाइयों का तांता शुरू हो चुका है। फैंस समेत क्रिकेट और बॉलीवुड जगत से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।


— Anjum Chopra (@chopraanjum) January 11, 2021

विराट कोहली को बीसीसीआई ने दिया था पितृत्व अवकाश

बीसीसीआई ने विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच पितृत्व अवकाश प्रदान किया था। विराट कोहली पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद स्वदेश लौट आए थे। उनके स्थान पर शेष 3 मुकाबलों के लिए चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने साल 2017 में रचाई थी शादी

हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन के सेट पर हुई थी और चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को उन्होंने इटली में शादी रचा ली थी। अनुष्का ने अगस्त में प्रेग्नेंट होने की खबर दी थी।

Open in app