हरियाणा विधानसभा चुनाव: BJP की ओर से चुनावी मैदान में होंगे स्टार खिलाड़ी, जानिए किन सीट पर देंगे टक्कर

पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हरियाणा समेत महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 30, 2019 05:47 PM2019-09-30T17:47:09+5:302019-09-30T17:47:09+5:30

bjp issued list of 78 candidates in haryana assembly polls, yogeshwar dutt, babita phogat | हरियाणा विधानसभा चुनाव: BJP की ओर से चुनावी मैदान में होंगे स्टार खिलाड़ी, जानिए किन सीट पर देंगे टक्कर

हरियाणा विधानसभा चुनाव: BJP की ओर से चुनावी मैदान में होंगे स्टार खिलाड़ी, जानिए किन सीट पर देंगे टक्कर

googleNewsNext

भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पहलवान योगेश्वर दत्त को बरौदा, स्टार पूर्व ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह को पिहुआ से, पहलवान बबीता फोगाट को दादरी से उम्मीदवार बनाया गया है। 

पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हरियाणा समेत महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।

बीजेपी ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 90 सदस्यीय विधानसभा में चुनाव के लिए 38 विधायकों को फिर से टिकट दिया है और उनमें से सात के टिकट काट दिए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को हुई थी। खट्टर 2014 में करनाल सीट से चुनाव जीते थे। 

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला टोहाणा, कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद और ओम प्रकाश धनखड़ बादली से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जाट नेता बिरेंद्र सिंह की विधायक पत्नी उचाना कलां से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर 2014 में उन्होंने जीत हासिल की थी। उम्मीदवारों में नौ महिलाएं और दो मुस्लिम हैं।

Open in app