IND vs ENG: पहले विराट कोहली को किया आउट फिर बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा के सिर पर मारी तेज बाउंसर, मैदान पर बुलाना पड़ा फिजियो

India vs England, 4th Test: बल्लेबाजी के दौरान रोहित शर्मा के हेल्मेट से एक गेंद जा टकराई। रोहित के चोटिल होता देख स्टेडियम में सन्नाटा सा छा गया।

By अमित कुमार | Published: March 5, 2021 12:46 PM2021-03-05T12:46:18+5:302021-03-05T12:46:18+5:30

Ben Stokes bouncer hit on Rohit Sharma Helmet wacth here pic viral on social media | IND vs ENG: पहले विराट कोहली को किया आउट फिर बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा के सिर पर मारी तेज बाउंसर, मैदान पर बुलाना पड़ा फिजियो

रोहित शर्मा के सिर पर लगी गेंद। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsरोहित शर्मा तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की थी।बेन स्टोक्स की एक गेंद को रोहित पढ़ने में असफल रहे और गेंद उनके हेल्मेट से टकरा गई।भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए।

IND vs ENG, 4th Test, England tour of India, 2021: भारत ने इंग्लैंड के 205 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक चार विकेट पर 80 रन बनाये। लंच के समय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 32 रन पर खेल रहे थे। अजिंक्य रहाणे (27) लंच से ठीक पहले पवेलियन लौटे। भारत ने पहले सत्र में चेतेश्वर पुजारा (17) और कप्तान विराट कोहली (शून्य) के भी विकेट गंवाये। भारत अभी इंग्लैंड से 125 रन पीछे है। 

भारत की ओर से रोहित शर्मा एक तरफ से पारी को संभाले हुए हैं। रोहित शर्मा ने 106 गेंदों में 32 रन बना लिए हैं। भारतीय पारी के 31वें ओवर में बेन स्टोक्स की एक गेंद जाकर सीधे रोहित शर्मा के हेल्मेट से टकरा गई। रोहित के हेलमेट पर गेंद लगते ही अंपायर ने तुरंत ही मैदान के बाहर मौजूद फिजियो को बुलाने का इशारा किया। हालांकि, इस दौरान अच्छी बात यह रही कि रोहित शर्मा चोटिल नहीं हुए। 

सीरीज में दूसरी बार शून्य पर आउट हुए विराट कोहली

रोहित शर्मा से पहले बेन स्टोक्स ने एक बाउंसर के जरिए कप्तान विराट कोहली को आउट किया था। विराट कोहली जब भी मैदान पर आते हैं उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होती है। इस सीरीज में ये दूसरी बार विराट कोहली खाता खोले बिना ही आउट हो गए। कोहली के आउट होने के बाद एक बार फिर भारतीय पारी लड़खड़ाती दिखाई पड़ रही है।

अजिंक्य रहाणे भी नहीं खेल सकें बड़ी पारी

अजिंक्य रहाणे ने आते ही कुछ आकर्षक चौके लगाये लेकिन लंच से ठीक पहले जेम्स एंडरसन की स्विंग लेती खूबसूरत गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में बेन स्टोक्स के सुरक्षित हाथों में चली गयी। भारत ने इस तरह से पहले सत्र में 56 रन जोड़े और तीन विकेट गंवाये। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाये थे और इस तरह से भारत उससे अभी 125 रन पीछे है। 

Open in app