लॉकडाउन के दौरान सौरव गांगुली की बड़ी मदद, अब रोजाना 20 हजार भूखों को खाना खिला रहा 'इस्कॉन'

इससे पहले गांगुली ने रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में 20,000 किलो चावल दिये थे। अब उन्होंने कोलकाता स्थित इस्कॉन में भी मदद की है।

By भाषा | Published: April 4, 2020 05:14 PM2020-04-04T17:14:53+5:302020-04-04T17:14:53+5:30

BCCI president Sourav Ganguly helps ISKCON feed 10,000 more people daily during lockdown period | लॉकडाउन के दौरान सौरव गांगुली की बड़ी मदद, अब रोजाना 20 हजार भूखों को खाना खिला रहा 'इस्कॉन'

लॉकडाउन के दौरान सौरव गांगुली की बड़ी मदद, अब रोजाना 20 हजार भूखों को खाना खिला रहा 'इस्कॉन'

googleNewsNext

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस्कॉन के कोलकाता केंद्र की मदद करके करीब 20,000 लोगों के भोजन का इंतजाम किया है। कोलकाता इस्कॉन रोज करीब दस हजार लोगों को भेजन दे रहा था। मास्क और दस्ताने पहनकर भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान ने इस्कॉन आकर मदद का वादा किया।

इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता और उपाध्यक्ष राधारमन दास ने कहा, ‘‘हम रोज दस हजार लोगों का खाना बना रहे थे। सौरव दा ने हमारी मदद की है और अब हम रोज 20,000 लोगों को खाना दे रहे हैं।’’

इससे पहले गांगुली ने रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में 20,000 किलो चावल दिये थे। दास ने कहा ,‘‘मैं दादा का बड़ा प्रशंसक हूं और क्रिकेट के मैदान पर उनकी कई पारियां देखी है। यहां भूखों को भोजन कराने की उनकी यह पारी सर्वश्रेष्ठ है। हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।’’

Open in app