BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, कोलकाता के हॉस्पिटल में एडमिट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 2, 2021 02:04 PM2021-01-02T14:04:03+5:302021-01-02T15:17:44+5:30

BCCI president Sourav Ganguly has been admitted to Woodlands Hospital in Kolkata | BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, कोलकाता के हॉस्पिटल में एडमिट

सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत विश्व कप-2003 के फाइनल में पहुंचा था।

googleNewsNext
Highlightsबीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी।जिम करते वक्त पड़ा दिल का दौरा।कोलकाता के हॉस्पिटल में करवाया गया एडमिट।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को हल्का दिल का दौरा पड़ा है, जिसके चलते उन्हें शनिवार (2 जनवरी) को कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जिम में एक्सरसाइज के दौरान बिगड़ी तबीयत

शुक्रवार शाम वर्कआउट के बाद 48 वर्षीय गांगुली ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके पश्चात् शनिवार दोपहर दोबारा उन्हें इस प्रकार की तकलीफ हुई और परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए।

ताजा जानकारी के अनुसार सौरव गांगुली को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है, जहां उनकी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं।

सीएम ममता बनर्जी ने मांगी जल्द ठीक होने की दुआ

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, "यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्का दिल का दौरा पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। गांगुली और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं।"

सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर पर एक नजर

सौरव गांगुली ने अपने 113 टेस्ट में 16 शतकों, 35 अर्धशतकों की मदद से बनाए 7212 रन, जबकि 311 वनडे में 22 शतकों और 72 अर्धशतकों की मदद से बनाए 11363 रन बनाए हैं। सौरव गांगुली को 1997 में अर्जुन अवॉर्ड और 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। 

बतौर कप्तान शानदार रहा प्रदर्शन

सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने साल 1999 से 2005 के बीच 146 वनडे मैचों में 76 जीते और 65 गंवाए, जबकि 5 मैचों के नतीजे नहीं आए, जबकि साल 2000 से 2005 के बीच उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने 49 टेस्ट मैच खेले, इनमें से 21 में जीत दर्ज की और 13 में हार का सामना करना पड़ा।

Open in app