BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी, एक महीने के भीतर दूसरी बार हॉस्पिटल में एडमिट

पहली बार गांगुली ने कसरत के दौरान सीने में तकलीफ की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में इलाज के बाद वह घर वापस आ गए थे।

By अमित कुमार | Published: January 27, 2021 03:17 PM2021-01-27T15:17:28+5:302021-01-27T15:19:06+5:30

BCCI chief Sourav Ganguly admitted to Kolkata hospital again after chest pain | BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी, एक महीने के भीतर दूसरी बार हॉस्पिटल में एडमिट

पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली। (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsबीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। सोरव गांगुली सीने में दर्द के कारण अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं।कुछ दिन पहले ही गांगुली को अस्पताल से घर के लिए छुट्टी मिली थी।

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटरसौरव गांगुली की तबीयत फिर खराब हो गई है। कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में सोरव गांगुली को बुधवार को भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की टीम यहां गांगुली की देख-रेख कर रही है। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक लौरव गांगुली के दिल में एक बार फिर दर्द उठा है। इससे पहले सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनका एंजियोप्लास्टी किया गया था। 

हृदय में तीन ब्लॉक को हटाने के लिए गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई थी। पहली बार अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गांगुली ने कहा था कि हम ऐसा कहते हैं कि अस्पताल हम दूसरा जीवन पाने के लिए आते हैं। ऐसा वाकई है। मैं इलाज के लिए डॉक्टरों, नर्सों और सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। बीसीसीआई अध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी डोना मौजूद थीं। 

अस्पताल के बाहर और उनके आवास के बाहर सैंकड़ों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने की प्रतीक्षा कर रहे थे। पूर्व क्रिकेटर को पुलिस सुरक्षा प्रदान कर रही थी। वुड्लैंड्स अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि गांगुली की रिपोर्ट में उनके हृदय की तीन कोरोनरी धमनियां अवरूद्ध पायी गयी जिसके बाद उनमें से एक में एक स्टंट डाला गया। उन्हें दूसरी एंजियोप्लास्टी कराने की जरूरत है, जिसके लिए उन्हें दो सप्ताह बाद या जब उन्हें ठीक लगे, तब अस्पताल आना होगा। 
 

Open in app