क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी के बच्चे की मां बनीं खूबसूरत एंकर मयंती लैंगर, IPL 2020 में नहीं करेंगी एंकरिंग

क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती खेल पत्रकार हैं। खेल की दुनिया में उन्होंने अपनी पत्रकारिता से एक अलग पहचान बनाई है।

By अमित कुमार | Published: September 19, 2020 11:43 AM2020-09-19T11:43:39+5:302020-09-19T11:43:39+5:30

ayanti Langer Reveals The Reason For Not Being A Part Of The Tournament | क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी के बच्चे की मां बनीं खूबसूरत एंकर मयंती लैंगर, IPL 2020 में नहीं करेंगी एंकरिंग

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsमयंती लैंगर खेल की दुनिया की सबसे मशहूर महिला एंकर्स हैं और यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। आइपीएल 2020 की शुरुआत से पहले ही मयंती लैंगर ने साफ कर दिया कि वह इस बार घर बैठकर ही आईपीएल का मजा उठाएंगी

भारतीय क्रिकेटरस्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर इस सीजन आईपीएल में एंकरिंग करती नहीं दिखाई देंगी। मयंती लैंगर ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी।  मयंती लैंगर एक भारतीय खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 2010 फीफा विश्व कप, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स, 2011 क्रिकेट विश्व कप, 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और आईपीएल 2018 के 12वें की मेजबानी की है।

आइपीएल 2020 की शुरुआत से पहले ही मयंती लैंगर ने साफ कर दिया कि वह इस बार घर बैठकर ही आईपीएल का मजा उठाएंगी। मयंती ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि हाल ही में वो मां बनी हैं और इसके चलते ही वो इस पैनल का हिस्सा नहीं हैं। मयंती ने एक फोटो ट्वीट की जिसमें वो अपने बेटे और पति स्टुअर्ट बिन्नी के साथ नजर आ रही हैं। 

मयंती ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तो मैं इस बार आइपीएल को घर बैठे देखकर मजा करूंगी। सारी टीमों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। ऑल द बेस्ट टू जतिन सप्रू, सुहैल चंडोक, आकाश चोपड़ा, संजना गणेशन, डीन जोन्स, स्कॉट स्टायरिस, ब्रेट ली, संजोग गुप्ता पूरी गैंग।' मयंती लैंगर के नहीं होने से उनके फैंस को निराशा जरूर होगी। मयंती लैंगर खेल की दुनिया की सबसे मशहूर महिला एंकर्स हैं और यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। 

Open in app