AUS vs NZ, 1st Test: न्यूजीलैंड महज 166 रन पर ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया को मिली 250 रन की लीड, नहीं दिया फॉलोऑन

Australia vs New Zealand, 1st Test: मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड महज 166 रन पर ही सिमट गई।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: December 14, 2019 12:58 PM2019-12-14T12:58:09+5:302019-12-14T12:58:09+5:30

Australia vs New Zealand, 1st Test: Lunch Break - Australia lead by 251 runs | AUS vs NZ, 1st Test: न्यूजीलैंड महज 166 रन पर ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया को मिली 250 रन की लीड, नहीं दिया फॉलोऑन

AUS vs NZ, 1st Test: न्यूजीलैंड महज 166 रन पर ऑलआउट, ऑस्ट्रेलिया को मिली 250 रन की लीड, नहीं दिया फॉलोऑन

googleNewsNext

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को पहली पारी में महज 166 रन पर ऑलआउट कर लिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 250 रन की लीड बना ली।

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए। टीम की ओर से मार्नस लैबुशेन ने 19 बाउंड्री की मदद से 143 रन बनाए, जबकि ट्रैविस हेड ने 56 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से टिम साउदी और नील वैग्नर ने 4-4 शिकार किए।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 1 रन पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाज गंवा दिए। इसके बाद कप्तान केन विलियम्स (34) ने रॉस टेलर के साथ तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

रॉस टेलर ने 9 चौकों की मदद से 80 रन बनाए, जबकि कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 23 रन की पारी खेली, लेकिन इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई के आंकड़े को तक ना छू सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 5 शिकार किए। उनके अलावा नाथन लियोन ने 2, जबकि जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मार्नस लैबुशेन ने 1-1 शिकार किया। 

Open in app