AUS vs NZ, 1st Test: मिचेल स्टार्क ने मारा 'पंजा', ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर बनाई बड़ी बढ़त

Australia vs New Zealand, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे और फिर न्यूजीलैंड को 166 रन पर ढेर कर दिया था।

By भाषा | Published: December 14, 2019 08:22 PM2019-12-14T20:22:43+5:302019-12-14T20:22:43+5:30

Australia vs New Zealand, 1st Test: Day 3: Stumps - Australia lead by 417 runs | AUS vs NZ, 1st Test: मिचेल स्टार्क ने मारा 'पंजा', ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर बनाई बड़ी बढ़त

AUS vs NZ, 1st Test: मिचेल स्टार्क ने मारा 'पंजा', ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर बनाई बड़ी बढ़त

googleNewsNext

ऑस्ट्रेलिया के अंतिम घंटे में बल्लेबाजी क्रम के ढहने के बावजूद शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बड़ी बढ़त हासिल कर ली। पहली पारी में 250 रन की बढ़त बनाने वाले आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में स्टंप के समय छह विकेट पर 167 रन के साथ 417 रन की कुल बढ़त हासिल कर ली है। मैथ्यू हेड आठ जबकि पैट कमिंस एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

मार्नस लाबुशेन (50) और जो बर्न्स (53) की पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम एक समय एक विकेट पर 131 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी लेकिन टीम ने अंतिम सत्र में दूधिया रोशनी में 29 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। न्यूजीलैंड की ओर से टीम साउथी ने 63 रन देकर चार विकेट चटकाए। लाबुशेन ने नील वैगनर (40 रन पर दो विकेट) की गेंद पर मिड विकेट पर मिशेल सेंटनर को कोच थमाया, जिससे वह आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाने से चूक गए। एक महीने पहले तक लाबुशेन के नाम पर कोई टेस्ट शतक नहीं था लेकिन वह लगातार चार टेस्ट शतक जड़ने वाला दूसरे ऑस्ट्रेलियाई और कुल पांचवें बल्लेबाज बनने की राह पर थे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ जैक फिंगलटन यह कारनामा कर पाए हैं। स्टीव स्मिथ एक बार फिर नाकाम रहे और 16 रन बनाने के बाद वैगनर की शॉर्ट गेंद पर कैच दे बैठे। स्मिथ के 71 टेस्ट के करियर में यह पहला मौका है जब वह लगातार तीन मैचों में कोई अर्धशतक नहीं बना पाए।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे और फिर न्यूजीलैंड को 166 रन पर ढेर कर दिया था। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 52 रन देकर पांच विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड की ओर से सिर्फ अनुभवी रॉस टेलर टिककर बल्लेबाजी कर पाए। उन्होंने नाथन लियोन की गेंद पर स्लिप में स्मिथ को कैच थमाने से पहले 80 रन बनाए। बेहद गर्मी और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलिया ने फालोआन नहीं देने का फैसला किया।

Open in app