Asia Cup, SL Vs AFG: अफगानिस्तान की 91 रनों से जीत, श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर

Asia Cup 2018, Sri Lanks vs Afghanistan live updates: एशिया कप लाइव अपडेट

By विनीत कुमार | Published: September 17, 2018 04:28 PM2018-09-17T16:28:42+5:302018-09-18T00:22:50+5:30

asia cup 2018 sri lanka vs afghanistan live updates and blog group b match abu dhabi | Asia Cup, SL Vs AFG: अफगानिस्तान की 91 रनों से जीत, श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर

SL Vs AFG Live

googleNewsNext

अबू धाबी, 17 सितंबर: एशिया कप-2018 के तीसरे और ग्रुप-बी के दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 250 रनों का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम 158 रनों पर सिमट गई। इस निराशाजनक हार के साथ ही श्रीलंका का एशिया कप का सफर थम गया है। श्रीलंका को एशिया कप के अपने पहले मैच में बांग्लादेश से 137 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते अफगान टीम 50 ओवरों में 249 रनों पर ऑलआउट हुई। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 90 गेंदों में 5 चौके की मदद से 72 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने 34 और इहसानुल्लाह जनत ने 45 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। हमातुल्लाह शाहिदी ने भी 37 रनों का योगदान दिया। वहीं, श्रीलंका की ओर से थिसारा परेरा ने 5 विकेट झटके। थिसारा ने आखिरी 50वें ओवर में तीन विकेट लिए। अकीला धनंजय को दो सफलता मिली।

Asia Cup 2018, Sri Lanks vs Afghanistan live updates

- 41.1 ओवर: श्रीलंका 158 पर ऑल आउट। अफगानिस्तान 91 रनों से जीतकर सुपर 4 में। श्रीलंका एशिया कप से बाहर. राशिद खान की गेंद पर  लसिथ मलिंगा (1) हुए आखिरी विकेट के तौर पर आउट। 

- 40.2 ओवर: श्रीलंका को 9वां झटका। गुलबदिन नैब की गेंद पर थिसारा परेरा (28) बोल्ड। स्कोर- 156/9

40 ओवर के बाद श्रीलंका- 156/8. श्रीलंका को अब जीत के लिए 60 गेंदों पर 94 रनों की जरूरत

- 38.2 ओवर: मोहम्मद नबी की गेंद पर अकीला धनंजय (2) बोल्ड। श्रीलंका को 8वां झटका। स्कोर- 153/8

- 35.3 ओवर: मुजाब उर रहमान की गेंद पर दासुन शनाका बिना खाता खोले आउट। श्रीलंका को 7वां झटका। श्रीलंका- 144/7

- 34.5 ओवर: श्रीलंका को छठा झटका। एंजेलो मैथ्यूज (22) आउट। मोहम्मद नबी ने लिया विकेट। श्रीलंका का स्कोर- 143/6. अब थिसारा परेरा (20 नाबाद) और दासुन शनाका क्रीज पर

- 27.1 ओवर: श्रीलंका को पांचवां झटका। मुजीब उर रहमान की गेंद पर शेहान जयसूर्या (14) रन आउट। अब थिसारा परेरा बैटिंग के लिए आए हैं। एंजेलो मैथ्यूज 8 रनों पर खेल रहे हैं। श्रीलंका- 108/5

- 25.1 ओवर: श्रीलंका के 100 रन पूरे। स्कोर- 101/4. जयसूर्या 9 रन और एंजेलो मैथ्यूज 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 22 ओवर के बाद श्रीलंका- 92/4. शेहान जयसूर्या 3 रन और एंजेलो मैथ्यूज 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 20.2 ओवर: श्रीलंका को चौथा झटका। गुलबदिन नैब की गेंद पर उपुल थरंगा (36) आउट। श्रीलंका का स्कोर- 89/4

- 19.5 ओवर:राशिद खान की गेंद पर कुसल परेरा (17) बोल्ड। श्रीलंका को तीसरा झटका।

- 18 ओवर के बाद श्रीलंका- 76/2. कुसल परेरा 11 गेंदों पर 11 रन और उपुल थरंगा 57 गेंदों पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 13.1 ओवर: श्रीलंका को दूसरा झटका। धनंजय डि सिल्वा 23 रन बनाकर रन आउट। श्रीलंका का स्कोर- 53/2. कुसल परेरा अब बैटिंग के लिए आए हैं। उपुल थरंगा 22 रन बनाकर जमे हुए हैं।

12.1 ओवर: श्रीलंका के 50 रन पूरे

- 10 ओवर के बाद श्रीलंका- 42/1. डि सिल्वा 16 रन और उपुल थरंगा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 5 ओवर के बाद श्रीलंका- 17/1

- 3 ओवर के बाद श्रीलंका- 10/1. उपुल थरंगा और धनंजय डि सिल्वा क्रीज पर

- 0.2 ओवर: श्रीलंका को दूसरी ही गेंद पर झटका। मुजीब उर रहमान की गेंद पर कुसल मेंडिस LBW आउट। एक ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 0/1. धनंजय डि सिल्वा और थरंगा क्रीज पर

- श्रीलंका की बैटिंग शुरू, उपुल थरंगा और कुसल मेंडिस बैटिंग करने आए हैं।

- 49.6 ओवर: परेरा की गेंद पर मुजीब उर रहमान (0) बोल्ड। अफगानिस्तान 249 रनों पर ऑलआउट

- 49.4 ओवर: थिसारा परेरा की गेंद पर राशिद खान (13) बोल्ड। अफगानिस्तान को 9वां झटका। स्कोर- 249/9

- 49.1 ओवर: थिसारा परेरा की गेंद पर गुलबदिन नैब (4) आउट। अफगानिस्तान को 8वां झटका।

- 47.5 ओवर: थिसारा परेरा ने किया जीबुल्लाह जादरान (12) को बोल्ड, अफगानिस्तान- 227/7. राशिद खान क्रीज पर

- 46.3 ओवर: अफगानिस्तान को छठा झटका, मोहम्मद नबी (15) मलिंगा की गेंद पर कैच आउट। स्कोर- 222/6.  गुलबदिन नैब अब बैटिंग के लिए आए हैं। नजीबुल्लाह जादरान 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 44.2 ओवर: अफगानिस्तान को पांचवां झटका। थिसारा परेरा की गेंद पर हसमातुल्लाह शाहिदी 52 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट। स्कोर- 203/5. 
मोहम्मद नबी (5 नाबाद) और नजीबुल्लाह जादरान क्रीज पर

- 43.4 ओवर: अफगानिस्तान के 200 रन पूरे

- 41.1 ओवर: दुष्मंता चमीरा की गेंद पर रहमत शाह (72) आउट। अफगानिस्तान को चौथा झटका। रहमत ने 90 गेंदों की पारी में 5 चौके लगाये। हसमातुल्लाह शाहिदी 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। अफगानिस्तान- 190/4. मोहम्मद नबी अब बैटिंग के लिए आए हैं।

- 34.3 ओवर: थिसारा परेरा की गेंद पर चौके के साथ रहमत शाह का अर्धशतक पूरा। 63 गेंदों पर रहमत ने ये फिफ्टी लगाई। अफगानिस्तान का स्कोर भी 150 के पार। 35 ओवर के बाद अफगानिस्तान- 156/3. हसमातुल्लाह शाहिदी 17 रनों पर नाबाद। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी

31 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर- 136/3

- 25.6 ओवर: अफगानिस्तान को तीसरा झटका। कप्तान असगर अफगान 1 रन बनाकर शेहान जयसूर्या की गेंद पर LBW. अफगानिस्तान- 110/3

- 24.4 ओवर: अफगानिस्तान को दूसरा झटका। अकीला धनंजय की गेंद पर इहसानुल्लाह जनत (45) रिव्यू के बाद LBW करार दिये गये। अफगानिस्तान का स्कोर- 107/2. असगर अफगान अब बैटिंग के लिए आए हैं। रहमत शाह 20 रनों पर खेल रहे हैं। अकीला के लिए ये दूसरी सफलता है इस मैच में।

23.3 ओवर: इहसानुल्लाह जनत (43 नाबाद) के चौके से अफगानिस्तान के 100 रन पूरे। रहमत शाह 19 रनों पर खेल रहे हैं।

- 15 ओवर के बाद अफगानिस्तान- 71/1

- 11.4 ओवर: अफगानिस्तान को पहला झटका। अकीला धनंजय की गेंद पर मोहम्मद शहजाद (34) LBW हुए। शहजाद ने 47 गेंदों की पारी में एक छक्का और 4 चौके लगाये। अब रहमत शाह बैटिंग करने आये हैं।

- 11 ओवर: अफगानिस्तान- 51/0. मोहम्मद शहजाद 43 गेंदों पर 27 रन और इहसानुल्लाह जनत 22 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 10.4 ओवर: अफगानिस्तान के 50 रन पूरे।

- 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान- 45/0

- 5 ओवर के बाद अफगानिस्तान- 28/0. मोहम्मद शहजाद 19 गेंदों पर 16 रन और इहसानुल्लाह जनत 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- एक ओवर के बाद अफगानिस्तान- 6/0. अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद शहजाद और इहसानुल्लाह क्रीज पर। श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा ने डाला पहला ओवर।

- अफगानिस्तान ने जीता टॉस, बैटिंग का किया फैसला


- ग्रुप- बी का दूसरा मुकाबला। पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रनों से हराया था।

- भारतीय समय के अनुसार शाम 4.30 बजे होगा टॉस, 5 बजे से मैच होगा शुरू। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

श्रीलंका: उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा (विकेटकीपर), धनंजय डि सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दासुन शनाका, थिसारा परेरा, शेहान जयसूर्या, अकीला धनंजय, लसिथ मलिंगा, दुष्मंत चामीरा

अफगानिस्तान: मोहम्मद शहजाद, इहसानुल्लाह जनत, रहमत शाह, गुलबदिन नैब, हसमातुल्लाह शाहिदी, असगर अफगान (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अफताब आलम, मुजीब उर रहमान

Open in app