एशिया कप: रोहित शर्मा इस बड़े रिकॉर्ड से 94 रन हैं दूर, कोहली-धोनी के इस खास क्लब में होगी एंट्री

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के पास एशिया कप में वनडे क्रिकेट का एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है, सिर्फ 94 रन दूर

By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 23, 2018 09:40 AM2018-09-23T09:40:18+5:302018-09-23T09:40:18+5:30

Asia Cup 2018: Rohit Sharma is 94 Runs short of breaching 7000 ODI runs | एशिया कप: रोहित शर्मा इस बड़े रिकॉर्ड से 94 रन हैं दूर, कोहली-धोनी के इस खास क्लब में होगी एंट्री

रोहित शर्मा

googleNewsNext

नई दिल्ली, 23 सितंबर:  एशिया कप में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा ने पिछले दो मैचों में जोरदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ सिर्फ 26 रन बनाने के बाद उन्होंने फॉर्म में वापसी की और पाकिस्तान के खिलाफ 36 गेंदों में 52 रन और सुपर फोर में बांग्लादेश के खिलाफ 104 गेंदों में 83 रन की शानदार पारियों से अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

रोहित के पास एक बड़ा रिकॉर्ड पूरा करने का मौका है। दरअसल रोहित शर्मा को वनडे में अपने 7000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 94 रनों की और जरूरत है। रोहित ये उपलब्धइ हासिल करने वाले नौवें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं अब खेल रहे खिलाड़ियों में से ये उपलब्धि सिर्फ विराट कोहली और धोनी ने ही हासिल की हैं।

रोहित ने अब तक अपनी 180 वनडे पारियों में 45.43 की औसत से 18 शतकों और 36 अर्धशतक की मदद से अब तक 6906 रन बनाए हैं। रोहित ये उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत के लिए सबसे कम मैचों में ये रिकॉर्ड विराट कोहली ने बनाया है, जिन्होंने 161 पारियों में ही अपने 7000 रन पूरे किए हैं। 

दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 174 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की है। दुनिया में सबसे तेज 7000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम है जिन्होंने 150 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की है। भारत के लिए सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी ने 189 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की है। 

भारत के लिए अब तक सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी और विराट कोहली ने ये उपलब्धि हासिल की हैं।

Open in app