Asia Cup, Ind Vs HK: हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत की मुश्किल जीत, 26 रनों से हराकर सुपर 4 में जगह की पक्की

Asia Cup 2018, India vs Hong Kong live updates: एशिया कप लाइव अपडेट

By विनीत कुमार | Published: September 18, 2018 04:23 PM2018-09-18T16:23:31+5:302018-09-19T01:08:00+5:30

asia cup 2018 India vs hong kong live updates and blog group a match from dubai | Asia Cup, Ind Vs HK: हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत की मुश्किल जीत, 26 रनों से हराकर सुपर 4 में जगह की पक्की

Asia Cup, Ind Vs HK

googleNewsNext

दुबई, 18 सितंबर: भारत ने एशिया कप-2018 के ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 26 रनों से हराकर अपने अभियान का आगाज किया है।हॉन्ग कॉन्ग के सामने जीत के लिए 286 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम 50 ओवरों 8 विकेट खोकर 259 रन ही बना सकी। इसके साथ ही हॉन्ग कॉन्ग एशिया कप से बाहर हो गया है। हालांकि हॉन्ग कॉन्ग ने भारतीय टीम के पसीने छुड़ा दिये।

हॉन्ग कॉन्ग की पारी उसके सलामी बल्लेबाज निजाकत खान (92) और  कप्तान अंशुमन रथ (73) के नाम रही। दोनों ने पहले विकेट के लिए 34.1 ओवर में 174 जोड़ते हुए एक समय भारतीय टीम को बैकफुट पर ला दिया था। हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद मैच धीर-धीरे भारत की पकड़ में आता चला गया।

भारत की ओर से युजवेंद्र चहल और अपना पहला वनडे खेल रहे तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 3-3 विकेट झटके। कुलदीप यादव को 2 सफलता मिली।

इससे पहले हॉन्ग कॉन्ग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को 50 ओवरों में 7 विकेट पर 285 रनों पर रोक दिया। भारत की ओर से शिखर धवन ने शतकीय पारी खेलते हुए 127 रन बनाए। अंबाती रायुडू ने भी 60 रन बनाए। हॉन्ग कॉन्ग की ओर से किंचित शाह सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने तीन विकेट झटके। एहसान खान को दो सफलता मिली। हॉन्ग कॉन्ग की टीम को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से 8 विकेट की हार मिली थी।

Asia Cup 2018, India vs Hong Kong live updates

50 ओवर में हॉन्ग कॉन्ग ने 8 विकेट खोकर बनाये 259 रन। भारत ने 26 रनों से मैच जीत लिया है। हॉन्ग कॉन्ग एशिया कप से बाहर

- 49.1 ओवर: हॉन्ग कॉन्ग को 8वां झटका। खलील अहमद की गेंद पर एहसान खान (22) आउट। स्कोर- 256/8

- 49 ओवर के बाद भारत- 256/7

- 45.6 ओवर: हॉन्ग कॉन्ग को सातवां झटका। कुलदीप की गेंद पर स्कॉट मैक्केचनी (7) आउट। हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर- 240/7. कुलदीप का 24 वनडे में ये 50वां शिकार है। दूसरे सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने कुलदीप।

- 45 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग- 230/6

- 44.4 ओवर: हॉन्ग कॉन्ग को छठा झटका। चहल की गेंद पर एजाज खान बिना खाता खोले आउट। स्कोर- 228/6. एहसान खान 13 रनों पर खेल रहे हैं। जीत के लिए हॉन्ग कॉन्ग को 32 गेंदों पर 58 रनों की जरूरत

- 44.2 ओवर: हॉन्ग कॉन्ग को पांचवां झटका। चहल की गेंद पर किंचित शाह (17) आउट। स्कोर- 227/5. एहसान खान 12 रनों पर खेल रहे हैं। जीत के लिए हॉन्ग कॉन्ग को 34 गेंदों पर 59 रनों की जरूरत

- 43 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग- 220/4. चहल के इस ओवर से 13 रन आए। जीत के लिए हॉन्ग कॉन्ग को 42 गेंदों पर 66 रनों की जरूरत

- 40.3 ओवर: हॉन्ग कॉन्ग के 200 रन पूरे

- 40.2 ओवर: हॉन्ग कॉन्ग को चौथा झटका। युजवेंद्र चहल की गेंद पर बाबर हयात (18) आउट। धोनी ने विकेट के पीछे लिया कैच। स्कोर- 199/4

- 39.1 ओवर: हॉन्ग कॉन्ग को तीसरा झटका। खलील अहमद की गेंद पर क्रिस्टोफर कार्टर 3 रन बनाकर आउट। हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर- 191/3

- 35.4 ओवर: खलील अहमद ने निजाकत खान (92) को किया LBW आउट। हॉन्ग कॉन्ग को दूसरा झटका। डेब्यू कर रहे खलील का ये पहला विकेट है। हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर- 175/2. निजाकत ने 115 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का लगाया। क्रिस्टोफर कार्टर अब बैटिंग के लिए आए हैं। बाबर हयात भी क्रीज पर।

- 34.1 ओवर: भारत के लिए पहली सफलता। कुलदीप की गेंद पर अंशुमन रथ (73) कैच आउट। अंशुमन ने 97 गेंदों की पारी में एक छक्का और 4 चौके लगाए। अब हॉन्ग कॉन्ग को जीत के लिए 95 गेंदों पर 112 रनों की जरूरत। हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर- 174/1. निजाकत खान 92 रनों पर खेल रहे हैं। बाबर हयात अब बैटिंग के लिए आए हैं। 


- 31 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर- 157/0. अंशुमन 62 रनों पर और निजाकत खान 86 रनों पर खेल रहे हैं।

28 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर- 135/0

- 23 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर- 121/0. अंशुमन रथ 66 गेंदों पर 42 और निजाकत खान 75 गेंदों पर 70 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 18 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग- 101/0. निजाकत खान 60 रन और अंशुमन रथ 32 रनों पर खेल रहे हैं।

- 13 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग का स्कोर- 80/3. निजाकत खान 49 गेंदों पर 53 रन और अंशुमन रथ 32 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। निजाकत एक छक्का और 8 चौके लगा चुके हैं।

- 9.2 ओवर: शार्दुल ठाकुर की गेंद पर अंशुमन के चौके से हॉन्ग कॉन्ग के 50 रन पूरे।

- 9 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग- 47/0. अंशुमन रथ 8 और निजाकत खान 38 रनों पर खेल रहे हैं।

- 5 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग- 19/0. निजाकत खान 17 और अंशुमन रथ 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 2 ओवर के बाद हॉन्ग कॉन्ग- 6/0

- हॉन्ग कॉन्ग की बैटिंग शुरू, निजाकत खान और अंशुमन रथ क्रीज में। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार का पहला ओवर।

50 ओवर के बाद भारत ने 7 विकेट खोकर 285 रन बनाए। हॉन्क कॉन्ग के सामने जीत के लिए 286 का लक्ष्य। केदार जाधव 28 रन और कुलदीप बिना खाता खोले नाबाद लौटे।


- 49.4 ओवर: भारत को 7वां झटका, शार्दुल ठाकुर बिना खाता खोले आउट

- 48.4 ओवर: भुवनेश्वर कुमार (9) आउट। भारत को छठा झटका। स्कोर- 277/6. केदार जाधव 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

43 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 251/5

- 42.3 ओवर: भारत को पांचवां झटका। किंचिंत शाह की गेंद पर दिनेश कार्तिक (33) कैच आउट। भारत का स्कोर- 248/5.  केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर

- 41.4 ओवर: एहसान खान की गेंद पर धोनी बिना खाता खोले आउट। भारत को चौथा झटका। स्कोर- 242/4

- 40.4 ओवर: भारत को तीसरा झटका। किंचित शाह की गेंद पर धवन (127) तनवीर अफजल के हाथों कैच आउट। धवन ने 120 गेंदों की पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए। भारत का स्कोर- 240/3. दिनेश कार्तिक 33 गेंदों पर 27 रन बना चुके हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर

- 37 ओवर के बाद भारत- 207/2. धवन 108 गेंदों पर 106 रन और दिनेश कार्तिक 23 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

35.6 ओवर: धवन का शतक पूरा। धवन ने 105 गेंदों पर यह शतक लगाया। भारत का स्कोर- 198/2. धवन ने 13 चौके अपनी पारी में लगाये हैं।

- 29.2 ओवर: एहसान नवाज की गेंद पर रायुडू (60) आउट। भारत को दूसरा झटका। रायुडू ने अपनी पारी में 2 छक्के और 3 चौके लगाये। भारत का स्कोर- 161/2. दिनेश कार्तिक क्रीज पर

- 28 ओवर के बाद भारत- 152/1. रायुडू 52 और धवन 76 रनों पर खेल रहे हैं।

- 27.4 ओवर: अंबाती रायुडू का अर्धशतक। एजाज खान की गेंद पर चौका लगाया। रायुडू ने 63 गेंदों पर ये अर्धशतक पूरा किया। रायुडू का सातवां अर्धशतक 


- 24 ओवर के बाद भारत- 131/1. शिखर धवन 72 गेंदों पर 68 रन और रायुडू 49 गेंदों पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। रायुडू एक चौका और एक छक्का लगा चुके हैं। धवन के बल्ले से 10 चौके निकले हैं।

- 19.4 ओवर: निजाकत खान के ओवर में धवन के चौके के साथ भारत के 100 रन पूरे। रायुडू 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत- 102/1


- 19.1 ओवर: निजाकत खान के ओवर में धवन ने पूरा की फिफ्टी। वनडे में ये धवन का 26वां अर्धशतक हैं।


- 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 77/1. रायुडू 22 गेंदों पर 13 रन और शिखर धवन 46 गेंदों पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 9.2 ओवर: एहसान खान की गेंद पर चौके से भारत के 50 रन पूरे। भारत का स्कोर- 52/1. धवन 26 रनों पर

- 7.4 ओवर: भारत को पहला झटका। एहसान खान की गेंद पर रोहित शर्मा (23) कैच आउट। रोहित ने 22 गेंदों की पारी में 4 चौके लगाये। शिखर धवन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत- 45/1. अंबाती रायुडू क्रीज पर

- 5 ओवर के बाद भारत- 34/0. शिखर धवन 15 गेंदों पर 11 रन और रोहित शर्मा 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 7/0

- भारत की बैटिंग शुरू, रोहित शर्मा और शखर धवन क्रीज पर। अफगानिस्तान की ओर से तनवीर अफजल का पहला ओवर।

- हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान अंशुमन रथ ने जीता टॉस, भारत करेगापहले बैटिंग 


- ग्रुप- ए का दूसरा मुकाबला। पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 8 विकेट से हराया था।

- भारतीय समय के अनुसार शाम 4.30 बजे होगा टॉस, 5 बजे से मैच होगा शुरू। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं- 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल

हॉन्ग कॉन्ग: निजाकत खान, अंशुमन रथ (कप्तान), बाबर हयात,  क्रिस्टोफर कार्टर (विकेटकीपर), किंचित शाह, एहसान खान, एजाज खान, स्कॉट मैक्केचनी, तनवीर अफजल, एहसान नवाज और नदीम अहमद

Open in app